Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली चाहते हैं तो जरूर जानें चाणक्य का बताया गुप्त राज
आचार्य चाणक्य की बातें, उनके विचार और उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके लिखे हुए समय में थी।
आचार्य ने अपने नीति शास्त्र चाणक्य नीति में मानव जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से लिखा और कई ऐसे सुझाव दिए जिनके पालन से आज के जीवन में भी सफलता और सुख की प्राप्ति की जा सकती है।

चाणक्य ने पारिवारिक जीवन के साथ साथ दाम्पत्य जीवन की भी खुशहाली के बारे में लिखा। जानते हैं उनके द्वारा ऐसी 4 बातें जिसके पालन से पति-पत्नी अपने रिश्ते को और मज़बूत और सुखी बना सकते हैं और सफ़ल लव लाइफ जी सकते हैं -
एक दूसरे का करें सम्मान
किसी भी रिश्ते की बुनियाद एक दूसरे के सम्मान और भरोसे पर टिकी होती है। सफ़ल दाम्पत्य जीवन के लिए यह ज़रूरी होता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे का पूरा सम्मान करें। सीमा में रहकर एक दूसरे से मज़ाक, रूचियों का सम्मान, और उपलब्धियों का आदर करना चाहिए। जब दोनों एक दूसरे की इज्ज़त करते हैं तो प्रेम भी बढ़ता है।

रिश्ते में हो ईमानदारी
हर कपल चाहता है कि उनका रिश्ता ईमानदारी और विश्वास की बुनियाद पर टिका हो। आज के युग में जब चीटिंग करना या धोखा देना बेहद आम हो चुका है, पार्टनर को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने रिश्ते में ईमानदार रहें। एक दूसरे से खुलकर हर विषय में बात करनी चाहिए और रिश्ते के प्रति सच्ची भावना होनी चाहिए।

भावनात्मक सुख का रखें ध्यान
हर व्यक्ति की कुछ भावनात्मक ज़रूरतें होती हैं। स्थिरता, मानसिक संतुष्टि, सुकून और प्रेम की भावना हर इंसान में होती है, जो वो अपने आस पास के लोगों से प्राप्त करना चाहता है।
प्रेम या वैवाहिक रिश्ते में एक दूसरे के साथ निरंतर भावनात्मक, भौतिक और शारीरिक सुख साझा करते रहना चाहिए। इसी से रिश्ते में सुख बना रहता है।

सुरक्षा का अहसास
चाणक्य के अनुसार दांपत्य जीवन में सुरक्षा का अहसास होना ज़रूरी होता है। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तौर पर पत्नी पति के साथ सुरक्षित महसूस करे।
सुरक्षा की भावना से एक दूसरे पर विश्वास भी बढ़ता है क्योंकि इससे यह अहसास होता है कि आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े होने वाला कोई है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
