Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Chaturmas 2023: इस साल 5 महीने का होगा चातुर्मास, जल्द ही मांगलिक कार्यों पर लगने वाली है रोक
हर मांगलिक कार्य के लिए ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। चातुर्मास की अवधि में ईश्वर विशेषकर भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में चले जाते हैं।
हिन्दू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को चातुर्मास की अवधि शुरू होगी। इस चातुर्मास की अवधि में श्री हरि विष्णु विश्राम अवस्था में रहते हैं।
इसके बाद कार्तिक माह में देवोत्थान एकादशी के दिन देवों के विश्राम से उठने के साथ ही चातुर्मास का अंत भी होगा। जानते हैं साल 2023 में चातुर्मास की तारीखें, समयावधि के बारे में विस्तार से -

कब से शुरू होंगे चातुर्मास?
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 29 जून को सुबह 03:18 बजे से होगी, एकादशी तिथि का समापन 30 जून को सुबह 02:42 बजे तक होगा। अतः चातुर्मास अवधि की शुरुआत 29 जून से होगी। इस वर्ष श्रावण दो महीनों का होगा, जिस कारण चातुर्मास भी 5 महीने का होगा।
क्यों नहीं होते चातुर्मास में कोई भी मांगलिक कार्य?
इस अवधि में सूर्य दक्षिणायन स्थिति में होंगे और भगवान विष्णु शयनावस्था में विराजमान होंगे। इस अवधि में श्री हरि विष्णु की कृपा किसी भी मांगलिक कार्य के लिए नहीं मिलती है। ऐसे में मांगलिक कार्यों को करने से परिणाम शुभ नहीं मिल पाते हैं।
किन कार्यों पर लगती है रोक?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास में हर तरह के प्रमुख मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। अगले 5 महीनों में गृह प्रवेश, विवाह, भूमि पूजन, मुंडन, उपनयन संस्कार, तिलक आदि कार्य नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही कोई नया व्यापार या कहीं धन निवेश भी नहीं किया जाना चाहिए। चातुर्मास की अवधि में भगवान का ध्यान, भजन और कीर्तन में अधिक समय लगाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
