Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Chhath Puja 2023 Calendar: इस तारीख से शुरू होगा महापर्व छठ, देखें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य का समय
Chhath Puja 2023 Calendar: आस्था और संस्कृति के पर्व छठ पूजा का इंतज़ार सभी को उत्सुकता से रहता है। इस वर्ष 17 नवंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। सुहागन महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले इस व्रत में सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा की जाती है।
भारतीय संस्कृति में रखे जाने वाले व्रत में यह सबसे कठिन व्रत माना जाता है। इस के अंतर्गत महिलायें लगातार 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत बच्चों और परिवार के कल्याण और खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस व्रत में नहाए खाए, खरना और छठ पूजा का कार्यक्रम शामिल होता है। जानते हैं इस वर्ष किन तारीखों को छठ का पर्व मनाया जाएगा-

पंचांग के अनुसार ध्यान देने वाली चीज़ें -
छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस महापर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि को नहाए खाए से होगी। वहीं सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का अंत होता है व्रत पारण किया जाता है। चार दिन चलने वाले इस पर्व में लगभग 36 घंटों का व्रत रखा जाता है।
छठ पूजा 2023 कैलेंडर
तिथि - छठ पूजा का दिन - छठ पूजा अनुष्ठान
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 - पहला दिन - नहाय-खाय
शनिवार, 18 नवंबर 2023 - दूसरा दिन - खरना
रविवार, 19 नवंबर 2023 - तीसरा दिन - संध्या अर्घ्य, छठ पूजा
सोमवार, 20 नवंबर 2023 - चौथा दिन - उषा अर्घ्य
सूर्योदय और सूर्यास्त का मुहूर्त
छठ महापर्व के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। जानते हैं सभी दिनों में सूर्य सम्बन्धी मुहूर्त -
17 नवंबर (नहाए खाए)- सूर्योदय 06:45 बजे होगा, सूर्यास्त शाम 05:27 बजे होगा।
18 नवंबर (खरना)- सूर्योदय सुबह 06:46 बजे और सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा।
19 नवंबर (संध्या अर्घ्य) - इस दिन सूर्यास्त 05:26 बजे होगा।
20 नवंबर (उगते सूर्य को अर्घ्य)- इस दिन सूर्योदय का मुहूर्त 06:47 बजे है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
