Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Hartalika Teej Vrat 2025: कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं हरतालिका तीज का व्रत? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Hartalika Teej Vrat 2025: 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वार पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं और माता पार्वती व भगवान शिव की पूजा करती हैं। लेकिन अक्सर एक सवाल लोगों के मन में आता है कि क्या कुंवारी लड़कियां भी हरतालिका तीज का व्रत रख सकती है? हर किसी महिला के मन में ये सवाल जरूर होता ही है।
वहीं अब हरतालिका तीज की तारीख नजदीक आ रही है तो इस प्रश्न को कुछ ज्यादा ही सर्च किया जा रहा है। अगर आपका भी ये सवाल है तो आज हम इसका सटीक जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं हरतालिका तीज व्रत?

क्या कुंवारी लड़कियां भी कर सकती हैं हरतालिका तीज व्रत?
अक्सर महिलाओं का ये सवाल होता है कि क्या कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज का व्रत रख सकती हैं या नहीं? ऐसा नहीं है रि सिर्फ सुहागिन महिलाएं भी हरतालिका तीज का व्रत कर सकती हैं। कुवांरी लड़कियां भी हरतालिका तीज का व्रत रख सकती हैं। जिस तरह सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांप्त्य जीवन की कामना करते हुए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं उसी तरह कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं।
माता पार्वती ने भी किया था
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भी शादी से पहले भोले बाबा से शादी करने के लिए हरतालिका तीज का व्रत किया था। उनके पिता चाहते थे कि पार्वती की शादी विष्णु भगवान से हो, लेकिन माता पार्वती के ह्रदय में तो शिव विराजमान थे। कहा जाता है कि पार्वती ने शादी से पहले ही हरतालिका तीज का व्रत किया था और फलस्वरुप उन्हें पति के रूप में भोले बाबा की प्राप्ति हुई।
हरतालिका तीज व्रत का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए रखा था। इसी कारण यह व्रत स्त्रियों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि हरतालिका तीज का व्रत सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए ही नहीं, बल्कि उत्तम दांपत्य सुख और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भोले बाबा के साथ-साथ गणेश जी की पूजा की जाती है जिससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
