Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
Hartalika Teej in Periods: तीज के साथ ही पड़ने वाली है पीरियड्स की डेट! इन नियमों के साथ रखें व्रत
Hartalika Teej in Periods: 18 सितंबर को हरतालिका तीज का शुभ पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए व्रत और पूजन करती हैं।
यह तीज बेहद पावन और पवित्र पर्व मानी जाती है। इस दिन सुहागन औरतें सोलह शृंगार करती हैं और दिन भर निर्जला व्रत का पालन करती हैं। हालांकि कुछ महिलाओं को इस समयावधि में मासिक धर्म का सामना करना पड़ सकता है।

हर महीने आने वाली माहवारी के दौरान कुछ पूजा अनुष्ठानों से परहेज़ किया जाता है। जानते हैं पीरियड्स के दौरान हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखें -
1.
मासिक धर्म के दौरान भी आप निर्जला व्रत रख सकते हैं। हरतालिका तीज की सुबह सुबह स्नान के बाद स्वच्छ और कोरे वस्त्र पहनें और पूरा श्रृंगार करें।
2.
पीरियड्स के दौरान व्रत रखने के समय इस बात का ख्याल रखें कि आप किसी भी पूजन सामग्री को छुए ना। अपने स्पर्श का ख्याल रखें।
3.
हरतालिका तीज के दिन महादेव शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। ऐसे में उनको लगाया जाने वाला भोग भी बेहद शुद्ध होता है इसलिए माहवारी के समय भोग को ना हाथ लागएं। भगवान की मूर्तियों और पूजा में स्थापित तस्वीरों को भी स्पर्श ना करें।
4.
इस दिन तीनों देवी देवताओं का पूजन स्वयं ना करें। घर की कोई और महिला यह पूजन करें और अगर घर में कोई और महिला ना हो तो अपने पति से यह पूजा करवाएं और आप साथ में बैठें।
5.
हर महिला को इस दिन रात्रि जागरण करना चाहिए। पीरियड्स का सामना कर रहीं महिलायें भी जागरण कर सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications