Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Holi 2024 Confirm Date: 24 या 25 मार्च कब होगी रंग की होली, होलिका दहन के लिए सिर्फ 1 घंटे 20 मिनट का समय
Holi 2024 Confirm Date: हिंदू धर्म में होली का त्यौहार बहुत ही खास माना गया है। ये भारत के उन बड़े त्योहारों में से एक है जिसका इंतजार हर उम्र के लोगों को बेसब्री से रहता है। लोग होली बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार को है। इससे पहले 17 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा।
होली के आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन 8 दिनों के दौरान ग्रहों की स्थिति काफी उग्र रहती है। इसका असर आम जनजीवन पर सीधे तौर पर पड़ता है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं रहती है, इस वजह से इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।

होलाष्टक को लेकर यह भी मान्यता है कि ये वो अवधि थी जब श्रीहरि विष्णु के भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप ने खूब यातना तथा प्रताड़ना दी थी। ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक में विचार नकारात्मक हो जाते हैं। मानसिक स्थिति में तनाव बना रहता है। होलाष्टक की अवधि में खुद को शांत व नियंत्रण में रखने का समय है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 में रंग वाली होली कब खेली जाएगी, होलाष्टक कब से कब तक रहेगा और होलिका दहन के लिए कितनी देर का मुहूर्त है।
होलिका दहन 2024 का मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Timings)
हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि 11:13 मिनट से मध्य रात्रि 12:07 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है। सूर्यास्त के बाद ही होलिका की पूजा करके उसे अग्नि में दहन किया जाता है। होलिका दहन के दिन भद्रा भी लग रहा है। फाल्गुन की पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 24 मार्च को प्रातः काल 9:54 मिनट में प्रारंभ होकर 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। होली 25 मार्च को ही मनाई जाएगी।
• होलिका दहन मध्य रात्रि 11:13 मिनट से मध्य रात्रि 12:33 मिनट के बीच में होगा।
• होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः काल 07:34 मिनट से अगले दिन प्रातः काल 06:19 मिनट तक।
• भद्रा प्रातः काल 09:55 मिनट प्रारम्भ होकर मध्य रात्रि 11:13 मिनट तक। होलिका दहन के लिए मात्र 01 घंटा 20 मिनट का समय है।
भारत में होली 2024 की तारीख (Holi 2024 Date in India)

हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन या छोटी होली 24 मार्च दिन रविवार को है। होली या धूलंडी 25 मार्च दिन सोमवार को पड़ रही है। गौरतलब है कि इस वर्ष होली की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है हालांकि इसका असर भारत पर नहीं होगा।
होलिका दहन का महत्व (Significance of Holika Dahan)
मान्यता है कि अपने निज निवास में सुख शांति समृद्धि और सम्पत्ति प्राप्ति हेतु होली की पूजा की जाती है। कांटेदार झाड़ियां और लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है, गोबर के बने कंडे भी शामिल किये जाते है। फिर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
