Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Nirjala Ekadashi Upay: वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए महिलाएं सिंदूर से करें ये अचूक उपाय
निर्जला एकादशी सभी एकादशियों मे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। कहते हैं कि अगर आपने साल भर कोई एकादशी ना की हो और इस एक एकादशी के दिन व्रत रखा हो तो फिर सभी एकादशियों के बराबर पुण्य मिल जाता है।
वहीं निर्जला एकादशी के दिन अगर आपने ये उपाय कर लिये तो फिर समझिये आपके भाग्य खुल गए। सिंदूर का सुहागन के जीवन में बहुत महत्व है। निर्जला एकादशी के दिन सिंदूर से जुड़े कुछ उपाय करने से बहुत लाभ मिलता है। आइये आपको बताते हैं कि सिंदूर से जुड़े वो कौन से उपाय आप करें ताकि निर्जला एकादशी का पुण्य दोगुना हो जाए।

वैवाहिक जीवन में अगर रोमांस कम है तो फिर आप एक उपाय कर सकते हैं। इस दिन पत्नी अपने मांग में लगे सिंदूर से पति को टिका करे। इससे दोनों में प्यार बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है।
किसी कारण से पति की तरक्की नहीं हो रही है। मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है। प्रमोशन रुक गया है। ऐसे में एक छोटा सा पीला कपडा लें। उस कपड़े पर सिंदूर से ओम लिख दें। फिर उस कपड़े को फोल्ड करके पति के पर्स में रख दें। पति को सकारात्मक रिजल्ट मिलना शुरू हो जायेगा।
एक एकाक्षी नारियल लें। इसपर सिंदूर लपेट दें। फिर पति और पत्नी दोनों अपने हाथो से इस नारियल को अपने इष्टदेव को अर्पित करें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं।
अगर आपका अपने पति के साथ मनमुटाव हो जाता है या फिर छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े हो जाते हैं तो फिर ये काम करें। एक कागज़ में सिंदूर लें. उस कागज़ को फोल्ड कर पुड़िया बना लें। फिर इस पुड़िया को पति के रात में सोने से पहले उसके तकिये के नीचे रख दें। सुबह स्नान करके इस पुड़िया को भगवन विष्णु और लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इससे दोनों के बीच के लड़ाई झगडे बंद करने में मदद मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
