Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ramadan 2025 Moon Sighting: सऊदी में आज दिख सकता है चांद, भारत में इस तारीख को रखा जाएगा पहला रोज़ा
Ramzan 2025 Ka Chand Kab Dikhega : सऊदी अरब में रमजान 1 मार्च 2025 से शुरू होने की संभावना है, जबकि भारत, पाकिस्तान और अन्य एशियाई देशों में 2 मार्च 2025 से पहला रोज़ा रखा जा सकता है। चले जानते हैं कि आज कहां और का चांद दिखाई देगा।
रमजान मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है और रमजान की शुरुआत चांद के देखे जाने पर निर्भर करती है। इसलिए, इस साल भी पहला रोज़ा कब होगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। आमतौर पर, पश्चिम एशिया में रमजान भारत और अन्य एशियाई देशों से एक दिन पहले शुरू होता है। ऐसे में सऊदी अरब और अरब देशों में रमजान एक दिन पहले शुरू हो सकता है।

कब दिखेगा रमजान 2025 का चांद?
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, शाबान (रमजान से पहले का महीना) का 29वां दिन 28 फरवरी 2025 को पड़ रहा है। इस्लामी गणना के अनुसार, यदि 28 फरवरी को चांद दिख जाता है, तो 1 मार्च 2025 से रमजान की शुरुआत होगी। अन्यथा, अगर चांद 28 फरवरी को नजर नहीं आता, तो रमजान 2 मार्च 2025 से शुरू होगा।
सऊदी अरब में रमजान 1 मार्च 2025 से शुरू होने की संभावना है, जबकि भारत, पाकिस्तान और अन्य एशियाई देशों में 2 मार्च 2025 से पहला रोज़ा रखा जा सकता है। चले जानते हैं कि आज कहां और का चांद दिखाई देगा।
दुनिया के अलग-अलग देशों में रमजान की शुरुआत
कई देश मानते हैं कि आधुनिक तकनीक से चांद की स्थिति का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है, इसलिए चांद देखना आवश्यक नहीं है। जबकि कुछ देशों में मान्यता है कि चांद का आँखों से देखना आवश्यक है। मोरक्को जैसे देश इसी नियम का पालन करते हैं। पश्चिमी देशों के कुछ शहरों ने 1 मार्च 2025 से रमजान का टाइमटेबल जारी किया है। ये देश सऊदी अरब के खगोलीय अनुमानों के आधार पर तारीख तय कर रहे हैं।
जर्मनी में रमजान 28 फरवरी 2025 के आसपास शुरू होने की संभावना है। वहाँ रमजान के दौरान रोज़े का समय लगभग 18 घंटे तक का हो सकता है। अमेरिका में भी रमजान 28 फरवरी की शाम को शुरू होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि पहला रोज़ा 1 मार्च को रखा जाएगा। अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय खगोलीय केंद्र के प्रमुख मोहम्मद ओदेह के अनुसार, 28 फरवरी को पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिणी यूरोप में दूरबीन से चांद दिख सकता है। अमेरिका में इसे नंगी आँखों से भी देखा जा सकता है।
भारत में कब दिखेगा रमजान का चांद?
भारत में रमजान का चांद 1 मार्च 2025 को दिखने की संभावना है। यदि इस दिन चांद नजर आता है, तो पहला रोज़ा 2 मार्च 2025 को रखा जाएगा। रमजान का महीना धार्मिक रूप से श्रेष्ठ माना जाता है और इस महीने में इबादत करने का विशेष महत्व होता है।
कैसे तय होता है रमजान का पहला रोजा?
रमजान का पहला रोजा इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार तय होता है। यह कैलेंडर चांद के दिखने पर आधारित होता है। इस्लामी महीना 29 या 30 दिनों का होता है, और रमजान की शुरुआत शाबान महीने की 29वीं रात को चांद देखने के बाद होती है। अगर चांद दिख जाता है, तो अगले दिन से रमजान शुरू हो जाता है, अन्यथा एक दिन बाद। अलग-अलग देशों में चांद दिखने के समय में अंतर होने के कारण रमजान की शुरुआत अलग-अलग दिनों में हो सकती है।
धार्मिक महत्व
रमजान 2025 की शुरुआत चांद के दिखने पर निर्भर करेगी। इस्लामी परंपराओं के अनुसार, भारत में चांद 1 मार्च को दिखने की संभावना है और पहला रोज़ा 2 मार्च 2025 से रखा जा सकता है। इसी तरह, सऊदी अरब, यूएई और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में रमजान 1 मार्च 2025 से शुरू होने की संभावना है। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और इसमें इबादत, दान-पुण्य और आत्मसंयम का पालन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications