Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Last Mangala Gauri 2023: सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत कल, जानें महत्व और व्रत की विधि
Sawan Last Mangala Gauri Vrat: मंगलवार के दिन मंगला गौरी का पूजन करते हैं। श्रावण महीने में पड़ने के कारण यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि मंगला गौरी माता पार्वती का ही रूप हैं और पार्वती शिव को प्रिय हैं साथ ही सावन भी शिव को बहुत प्रिय है।
मंगला गौरी प्रसन्न हुईं तो फिर अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं। सुहागिनों के लिए इस व्रत का बहुत ज्यादा महत्व तो हैं ही साथ ही कुंवारी लड़कियों के लिए भी यह व्रत वरदान से कम नहीं क्योंकि व्रत करने से उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

इन सबके अलावा इस बार के व्रत के दिन बहुत शुभ योग बन रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि सावन के आखिरी मंगला गौरी व्रत का शुभ योग क्या है और इस दिन व्रत करने की सही विधि क्या है।
अगर किसी लड़की के वैवाहिक कुंडली में या विवाहित महिला के दांपत्य जीवन में कुछ समस्या है तो मंगला गौरी का व्रत करने से सब शुभ होने लगता है, ऐसी मान्यता है। इस साल यानी 2023 का नौवा और अंतिम मंगला गौरी व्रत है 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को।
मंगला गौरी व्रत की पूजा विधि
ब्रह्ममुहूर्त में उठने की कोशिश करें, अगर संभव ना हो तो कम से कम सूर्योदय के समय जरुर उठ जाएं। नित्यक्रिया से निवृत होकर ऐसे वस्त्र पहनें जिसमें आप सुन्दर दिखें। इसके लिए नारंगी, गुलाबी या पीले रंग के वस्त्र धारण किये जा सकते हैं।
इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिडकं। फिर अपने पूजा स्थान को अच्छे से साफ़ सुथरा करके वहां भी गंगाजल छिड़कें और लाल वस्त्र बिछाएं। इस पर माता पार्वती और शिव की प्रतिमा या फोटो लगायें। गणपति का स्मरण करने के बाद धुप, चन्दन, पुष्प, अक्षत और नैवेद्य से माता की पूजा करें।
इसके बाद सुहाग के सामान को माता को अर्पित करें। फिर पूरी श्रद्धा के साथ मंगला गौरी व्रत कथा सुनें। इसके बाद आरती करें। अगले दिन फिर से माता की पूजा के बाद व्रत का पारण करें और अर्पित किये गए सुहाग के सामान को किसी गरीब विवाहित महिला को दान दे दें। ब्राह्मण को भोजन कराएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
