Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Sawan Shivratri 2025: दिल्ली-NCR के 5 प्राचीन शिव मंदिर, जहां माथा टेकने मात्र से भोलेनाथ सुन लेते हैं पुकार
Sawan Shivratri 2025: दिल्ली और उससे सटा एनसीआर (Delhi-NCR) सिर्फ राजनीति, इतिहास और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि यहां ऐसे कई रहस्यमयी शिव मंदिर भी हैं। इन शिव मंदिरों के पीछे सदियों पुराने चमत्कार और कहानियां व रहस्य जुड़े हुए हैं। कुछ मंदिर तो इतने प्राचीन हैं कि उन्हें देख कर लगता है जैसे समय थम गया हो।
इन मंदिरों में आकर न केवल श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं, बल्कि इतिहास प्रेमियों को भी यहां कई अनसुने रहस्य जानने को मिलते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर के 5 ऐसे शिव मंदिर जो रहस्य, चमत्कार और आस्था के संगम हैं।
1. पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर (कश्मीरी गेट, दिल्ली)
इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसका भूमिगत शिवलिंग। कहा जाता है कि जब दिल्ली पर हमला होता था, तो यह मंदिर अपने आप बंद हो जाता था और इसके कपाट कोई खोल नहीं पाता था। यहां हर शिवरात्रि पर बिना बुलाए हजारों श्रद्धालु खिंचे चले आते हैं।

2. भुलेश्वर महादेव मंदिर (गुड़गांव, हरियाणा)
नाम के अनुरूप, यह मंदिर आधुनिक शहर की चहल-पहल से थोड़ा दूर है और यहां आकर लगता है जैसे किसी पुराने युग में प्रवेश कर गए हों। यहां के शिवलिंग को लेकर मान्यता है कि ये स्वयं प्रकट (स्वयंभू) हैं और चंद्रग्रहण की रात यहां विशेष ऊर्जा महसूस होती है।
3. दूधेश्वर नाथ मंदिर
गाजियाबाद में स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर को लेकर भी कई मान्यता है। एक प्रचलित मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू है यानी यह किसी इंसान द्वारा स्थापित नहीं किया गया, बल्कि यह धरती से प्रकट हुआ। कहा जाता है कि हजारों वर्ष पहले एक गाय रोज इस स्थान पर दूध गिराया करती थी। एक दिन चरवाहे ने यह देखा और खुदाई करने पर वहां से शिवलिंग प्रकट हुआ तभी से इसे "दूधेश्वर" कहा जाने लगा। बता दें कि इस मंदिर में एक कुआं है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका पानी कभी दूध जैसा हो जाता है तो कभी मीठा पानी बन जाता है।

4. नीलकंठ महादेव मंदिर
यहां शिवलिंग के पास बैठकर ध्यान लगाने से भक्तों को गहरी शांति और समाधान की अनुभूति होती है। इस मंदिर में शिवलिंग की लंबाई 21 फीट है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में सच्चे दिल से मांगी हर मुराद पूरी होती है, विशेष रूप से स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख के लिए।
5. गुफा वाले बाबा का शिव मंदिर (रकाबगंज रोड)
इस शिव मंदिर की गुफा पांडवों से जुड़ी मानी जाती है। यहां भक्त कहते हैं कि ध्यान के दौरान कई बार उन्हें दिव्य अनुभव होते हैं और शिव की उपस्थिति महसूस होती है। चमत्कारिक रूप से कई भक्तों को असाध्य रोगों से मुक्ति मिली है।



Click it and Unblock the Notifications
