Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shardiya Navratri Rules: नवरात्रि में जरूर रखें इन बातों का खास ख्याल, भूल से भी न करें ये काम
Shardiya Navratri Rules in Hindi: हिन्दू संस्कृति का सबसे ख़ास पर्व नवरात्रि आने को है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है, जिसके बाद विजयादशमी का पर्व भी मनाया जाता है। यह नौ दिन मां दुर्गा की अराधना और असीमित भक्ति से सराबोर होते हैं।
इस वर्ष 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत होगी और 24 अक्टूबर को दशहरा के साथ इसका अंत होगा। इन नवरात्रों में मां अम्बे की अराधना में अखंड जोत के साथ साथ व्रत और पूजा का नियम है। लेकिन अपने व्यवहार और कुछ कार्यों का ख़ास ख्याल भी रखना होता है, जिससे घर आई माता नाराज़ ना हो जाएं। जानते हैं इस शारदीय नवरात्रि क्या करें और क्या ना करें -

ना करें भूल कर भी ये चीज़ें
तामसिक भोजन का सेवन
नवरात्रि के नौ दिनों को सबसे पवित्र दिनों में से माना जाता है और विशेषकर उत्तर भारत में इन दिनों मांसाहारी भोजन खाने पर पाबंदी होती है। घर में रोज़ाना मां दुर्गा की पूजा के साथ इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी तामसिक भोजन और शराब का सेवन ना करें।
चमड़े की वस्तुओं का इस्तेमाल
असली चमड़ा पशुओं की खाल से बनता है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि आप चमड़े की वस्तुओं का उपयोग ना करें। यह अशुद्ध होता है और इसके प्रयोग से घर में नकारात्मकता आ सकती है और देवी मां नाराज़ हो सकती हैं।

भोजन की बर्बादी से बचें
किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में हमारी यह अदात होती है कि हम ज़रूरत से ज्यादा खाना बना लेते हैं। लेकिन नवरात्रों में इस बात का ख्याल रखें कि भोजन की बर्बादी ना हो। अगर भोजन अधिक है तो उसको ताज़ा स्थिति में ही किसी ज़रूरतमंद या गौ माता को खिला दें।
नाख़ून व बाल ना काटें
हिन्दू धार्मिक मान्यता अनुसार किसी भी व्रत में नाख़ून या बाल नहीं काटे जाने चाहिए। नवरात्रि भी नौ दिनों का व्रत पर्व होता है, ऐसे में इस समयावधि के दौरान भी बाल व नाख़ून काटने से बचें।
नवरात्रि में ज़रूर करें ये काम

नियमित स्नान
नवरात्रि के नौ शुद्धता के प्रतीक होते हैं। ऐसे में इस अवधि के दौरान घर की स्वच्छता के साथ साथ शारीरिक स्वछता का भी ख़ास ख्याल रखें। रोज़ाना सुबह सुबह स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करके ही मां की पूजा करें और उनका ध्यान लगायें।
क्रोध पर करें नियंत्रण
नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों के दौरान व्यक्ति को अपने व्यवहार और इन्द्रियों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान क्रोध, लोभ, ईर्ष्या, मोह, काम, झूठ जैसे व्यवहार से दूर रहना चाहिए और ऐसे ख्याल मन में भी नहीं लाने चाहिए।
पूजा के नियमों का करें पालन
नवरात्री के सभी नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के नियमों का सही से पालन करें। यदि अखंड जोत जला रहें हैं तो नौ दिन में कभी भी घर को खाली ना छोड़कर जाएँ। इसके साथ ही सुबह शाम सच्ची श्रद्धा से मां की विधिवत पूजा करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
