Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Shattila Ekadashi 2024 Upay: षटतिला एकादशी पर तिल कर सकता है भाग्योदय, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Shattila Ekadashi 2024 Til Ke Upay: हिंदू पंचांग तथा सनातन धर्म भगवान विष्णु को विघ्न विनाशक कहा जाता हैं। भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए हैं। कमल जैसे नयन, चतुर्भुजी तथा कौष्टुक मणि से सुशोभित होने के कारण उनका नाम विष्णु पड़ा। भगवान श्री हरी के उपासक कई साधनों से मान प्रतिष्ठा करते हैं। उन्हीं में से एक साधन है षटतिला एकादशी व्रत।
सनातन धर्म के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु के उपासक यह व्रत करते हैं तथा तन मन से पवित्र होकर पूजन करते हैं। साथ ही इस दिन छः प्रकार के तिल का विशेष विधान है। आइये जानते हैं षटतिला एकादशी 2024 पर तिल से जुड़े कुछ उपाय जिनकी मदद से आप अपने पूर्वजों के साथ साथ भगवान विष्णु की कृपा भी पा सकते हैं।

षटतिला एकादशी 2024 की तिथि और शुभ मुहर्त
माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 05 फरवरी को शाम 05 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 06 फरवरी को 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदया तिथि का ध्यान रखते हुए षटतिला एकादशी का व्रत 06 फरवरी दिन मंगलवार को रखा जाएगा।
षटतिला एकादशी पर करें ये अचूक उपाय
1. षटतिला एकादशी व्रत रखने वाले व्यक्ति को माघ मास में शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए और और सरल विचार रखने चाहिए।
2. षटतिला एकादशी के भगवान विष्णु साक्षात नारायण रूप में प्रकट होते हैं। इस दिन छः प्रकार के तिल के प्रयोग का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को तिल के लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।
3. इस दिन तिल का इस्तेमाल 6 कार्यों में करने का प्रयास करें। स्नान के पानी में तिल मिलाकर नहाना चाहिए। संभव हो तो तिल को उबटन में मिलाकर लगाएं। घर में यदि हवन कर रहे हैं तो आहुति के लिए तिल का इस्तेमाल करें।
4. षटतिला एकादशी के मौके पर भोजन में तिल का प्रयोग करें। इस दिन पितरों का तर्पण करने का भी विधान है। आप इसमें भी तिल का इस्तेमाल करें।
5. षटतिला एकादशी के मौके पर दान की महत्ता बताई गयी है। इस दिन तिल का दान देने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
6. षटतिला एकादशी पर तांबे के बर्तन में पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
7. अगर आपकी कुंडली में शनि ,राहु व केतु के दुष्प्रभाव है तो षटतिला एकादशी के दिन काले तिल का दान करें तथा अपने आस पास काले तिल से बने लड्डू के प्रसाद वितरण करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications