Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Sawan 2023: सावन के अंतिम सोमवार को जरूर करें शिव परिवार वंदना, होगी हर मुराद पूरी
Shiv Pariwar Vandana: सावन माह अब अपने समाप्ति की ओर है। 28 अगस्त को इस साल का आखिरी सावन सोमवार होगा। यह दिन और भी ख़ास होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद कुछ संयोग एक ही दिन पड़ने वाले हैं।
सावन सोमवार के साथ साथ 28 अगस्त को प्रदोष व्रत, रवि योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग और सौभाग्य योग जैसे दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। पूरे सावन भक्तगणों ने शिव भक्ति की और शिव की अराधना में सभी सावन सोमवार लगाएं।

अब सावन के इस आखिरी सोमवार के दिन पूरे शिव परिवार की वंदना की जानी चाहिए। इस दुर्लभ संयोग के दिन शिव परिवार की वन्दना शुभ होगी। जानते हैं कैसे और कब की जाए शिव परिवार वन्दना -
कब करें शिव परिवार वन्दना?
वैसे तो महादेव शिव के पूरे परिवार की स्तुति सावन के किसी भी दिन की जा सकती है। लेकिन आखिरी सोमवार के दिन करना और भी ख़ास होगा। 28 अगस्त को सुबह 09:09 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक शिव परिवार वन्दना का शुभ मुहूर्त रहेगा।
शिव परिवार वन्दना विधि
अपने घर के पूजा स्थल को साफ़ और शुद्ध करें। फिर एक आसन पर शिव परिवार के सदस्यों - मां पार्वती, महादेव शिव, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को रखें। शिवलिंग को भी पूजा के लिए गंगाजल से अभिषेक कर लें। इसके बाद प्रतिमाओं की फूल, धुप दीपक और नैवेद्य से पूजन करें। परिवार के सभी देवी देवताओं से संबंधित मंत्रों का जाप करें और सबकी साझा आरती करें। पूजा समाप्ति के बाद समस्त शिव परिवार से अपने और अपने परिवार के लिए आशीर्वाद प्राप्ति की प्रार्थना करें।
पूजा मंत्र
महादेव शिव मन्त्र - ॐ नमः शिवाय।
मां पार्वती मन्त्र - ॐ पार्वतीपतये नमः।
भगवान गणेश मन्त्र - ॐ गण गणपतये नमः।
भगवान कार्तिकेय मन्त्र - ॐ श्री स्कन्दाय नमः।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
