Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
चाणक्य नीति: पत्नी और बच्चों के सामने कभी न करें ये काम, जीवनभर झेलनी पड़ेगी शर्मिंदगी
एक सुखी परिवार में सभी सदस्य एक दूसरे से प्यार और रिश्ते का सम्मान करते हैं। यदि आपकी पत्नी और बच्चे आपकी इज्जत करते हैं तो आपका पारिवारिक जीवन सुखी और सफल है। भारतीय प्राचीन अर्थशास्त्री, महान चिन्तक एवं कूटनीतिज्ञ चाणक्य ने पारिवारिक जीवन से सम्बंधित आदर्श व्यवहार के भी नियम उल्लेखित किये थे, जिससे परिवार खुशहाल रह सकें। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपने परिवार में पत्नी और बच्चों के समक्ष कुछ चीज़ों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो उसका खामियाज़ा जीवन भर भुगतना पड़ सकता है। क्या हैं वो चीज़ें और कैसे आचरण की सलाह चाणक्य देते हैं, आज जानते हैं।

अनुशासनहीनता से रहें दूर
आपके बच्चे आपको ही देखकर अधिकतर चीज़ें सीखते हैं। यदि आप अपने जीवन में अनुशासन और कायदे का पालन करेंगे तो बच्चे भी अपने पिता से अनुशासन के गुण सीख पाएंगे। खुद ही अनुशासनहीन रहना बच्चों पर भी इसका असर डाल सकता है।

झूठ का सहारा लेना
माता-पिता अपने बच्चों को हमेशा सच बोलने के संस्कार देते हैं। लेकिन यदि आप खुद ही अपने बच्चों से झूठ बोलने लगे तो उनके मन में आपके प्रति सम्मान खत्म हो जायेगा। आपके पत्नी और बच्चों के साथ आपके रिश्ते एक छोटे झूठ से भी बिगड़ सकते हैं।

अमर्यादित शब्दों का प्रयोग
आपके द्वारा बोले गए शब्द ही आपके प्रति लोगो के नजरिए को बनाते-बिगाड़ते हैं, और एक बार बोले गए शब्द कभी वापिस नहीं आते। इसलिए अपनी पत्नी और बच्चों के सामने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना ज़िन्दगी भर के लिए शर्मिंदगी भरा हो सकता है। ऐसा करने पर जहां एक ओर परिवार में आपका सम्मान कम होगा, वहीं बच्चों के चरित्र पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा। इसलिए व्यक्ति को अमर्यादित या अपशब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए।

ना करें अपने जीवनसाथी का अपमान
बच्चे अपने माता-पिता के आपसी रिश्ते से काफी प्रभावित होते हैं। यदि आप अपनी पत्नी के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं तो इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसा करने से बच्चे आपको कमतर नज़रों से देखने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
