Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
पीरियड में रात को बाल धोने से क्यों रोका जाता है? जानें बालों से जुड़ें ऐसे अन्धविश्वास
महिलाएं न सिर्फ अपने रूप को लेकर बहुत सचेत रहती हैं बल्कि उन्हें अपने बालों की भी बहुत फिक्र होती है और हो भी क्यों न। कहते हैं लंबे घने बाल औरत की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। वहीं दूसरी ओर औरत के बालों को लेकर ऐसी कई मान्यताएं जुड़ी हैं जो बहुत लोगों को सुनने में केवल अंधविश्वास लगता है तो कई लोग इन बातों को सच मानते हैं।
कई बार हमने घर पर ही अपने बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि इस दिन या फिर इस समय बाल खोलना अशुभ होता है लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है यह आज हम इस लेख के द्वारा बालों से जुड़ी कुछ अजीब मान्यताओं पर चर्चा करके पता लगाने की कोशिश करेंगे। तो आइए जानते हैं क्या यह सब सिर्फ एक अंधविश्वास है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है।

बाल बनाते वक्त हाथ से कंघी छूट जाना
कहते हैं अगर बालों को कंघी करते वक़्त आपके हाथ से बार बार कंघी छूट जाए तो यह एक अशुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको कोई बुरी सूचना मिलने वाली है। वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों के अनुसार यह आपके कमज़ोर शरीर की वजह से होता है जिसके कारण आपके हाथ की पकड़ भी कमज़ोर हो रही है।

मासिक धर्म में रात को बाल धोना
माना जाता है कि मासिक धर्म के दौरान रात को बाल नहीं धोना चाहिए ऐसा करने से रक्तस्राव अधिक होता है और अन्य कई गंभीर बीमारियां होती हैं। कुछ लोगों का यह तक मानना है कि पीरियड्स के पहले दिन बाल धोने से लड़कियों का दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है। इस दौरान चौथे दिन बाल धोने के लिए कहा जाता है।
हालंकि हमारे चिकित्सक इन बातों से बिल्कुल भी इत्तेफ़ाक नहीं रखते हैं और उनका मानना है कि मासिक धर्म के दौरान लड़कियों को ठंड से बचने की ज़रुरत होती है क्योंकि यह उनके गर्भाशय के लिए नुकसानदेह होता है। साथ ही भविष्य में उन्हें गर्भधारण करने में भी परेशानियां आती है।

बालों का टूटना
यदि आपके लंबे खूबसूरत बाल टूटने लगे तो यह आपके लिए चिंता का विषय बन जाता है। साथ ही ऐसी मान्यता है कि टूटे हुए बालों के गुच्छे घर में यहां वहां बिखरे रहने से आपके घर में हमेशा कलह और अशांति बनी रहती है।
वहीं दूसरी ओर इसे मनोविज्ञान से भी जोड़ा जाता है। कहते हैं अगर घर में गंदगी होगी तो इसका बुरा प्रभाव आपके मस्तिष्क पर भी पड़ता है। घर में इधर उधर बालों के टूटे हुए गुच्छे आपकी मानसिक अशांति को बढ़ाते हैं।

टूटे हुए बालों को खुले में नहीं फेंकना चाहिए
कहा जाता है कि महिलाओं को अपने टूटे हुए बालों को खुले में इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि अकसर लोग बालों का प्रयोग जादू टोने के लिए करते हैं। ऐसे में कमज़ोर दिल की महिलाओं पर ऐसी बातों का असर बहुत ही जल्दी हो जाता है लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह भी साफ़ सफाई से ही जुड़ा होता है न की इस प्रकार की मान्यताओं से।

सूर्यास्त के बाद कंघी
सूर्यास्त के बाद औरतों को खुले बाल करके घूमना या फिर कंघी करने के लिए मना किया जाता है। कहते हैं शाम के बाद बाल खोलकर रखने से भूत प्रेतों का साया जल्दी पकड़ता है ख़ास तौर पर लंबे बालों वाली महिलाओं को हिदायत दी जाती है कि बालों को बांधकर ही रखें।
कुछ लोगों का मानना है कि बालों को खुला करके कोई पूजा नहीं करनी चाहिए इससे हमारे देवी देवता नाराज़ होते हैं। साथ ही ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आता है।
ऐसा भी मानना है कि पूर्णिमा की रात में महिलाओं को खिड़की के पास खड़े होकर बाल कंघी नहीं करनी चाहिए और ना ही अपने बालों को खोलकर रहना चाहिए।

रात को बाल खोलकर सोना
कहते हैं रात को बाल खुले करके सोने से देवी लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और आपके घर में हमेशा दरिद्रता का निवास रहता है। इसके अलावा रात को बाल काटने से, नाखून काटने से, शेव करने से, कपड़े धोने से और चावल खाने से भी देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती है।
वहीं दूसरी ओर कहते हैं कि रात को बाल खोलकर सोने से बाल कमज़ोर हो जाते हैं और उनकी चमक भी चली जाती है। इसके अलावा बालों का झड़ना, रूसी और दोमुंहे बालों की समस्या भी आती है। इस वजह से ऐसा करने कइ लिए मना किया जाता है।

बालों को धोने के लिए दिन तय करना
कई लोग मंगलवार और बृहस्पतिवार को बाल धोना अशुभ मानते हैं। कहते हैं इन दिनों में बाल धुलने से दरिद्रता आती है। साथ ही ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में दुर्भाग्य आता है लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं मानते। पहले पानी की असुविधा के कारण लोगों को बहुत दूर नदी या कुंए से पानी लेने जाना पड़ता था इसलिए वह हफ्ते में एक या दो दिन छोड़ कर बाल और कपड़े धोते थे। वहीं आज कुछ लोग इस बात को अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
