Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
हनुमान जयंती: बजरंगबली को ना चढ़ाएं चरणामृत, जानें और कौन से काम की है मनाही
प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान को कलयुग का भगवान माना जाता है। देश में ही नहीं विदेशों में भी बजरंगबली के भक्त मौजूद हैं। माना जाता है कि सभी देवी देवताओं में से हनुमान जी ऐसे देव हैं जो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। किसी भी तरह के संकट में इनका स्मरण भर कर लेने से समस्या हल हो जाती है।

चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जी का जनमोत्स्व मनाया जाता है। इस साल ये उत्सव 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। यूं तो हनुमान जी जल्दी नाराज नहीं होते हैं लेकिन उनकी पूजा के समय जाने अनजाने में हुई गलतियां उन्हें क्रोधित कर सकती हैं।

ना करें नमक का सेवन
हनुमान जयंती पर यदि आप उपवास रख रहे हैं या फिर आप उनके लिए ख़ास पूजा का आयोजन कर रहे हैं तो उस दिन भूल कर भी नमक ग्रहण ना करें। इसके अलावा दान में दिए प्रसाद, खासतौर से मिठाई भी खुद ना खाएं।

महिलाएं ना करें हनुमान जी को स्पर्श
हनुमान जी की पूजा करने वाले लोगों को ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। उनके व्रत और ध्यान के दौरान किसी भी तरह की कामुक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। हनुमान जी स्वयं ब्रह्मचर्य का पालन करते थे इसलिए स्त्रियों को उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। महिलाएं पूजा के समय उन्हें स्पर्श ना करें।

लाल रंग का ही करें उपयोग
हनुमान जी को लाल रंग बहुत पसंद है। हनुमान जयंती में उनकी पूजा के दौरान इस बात को ध्यान में रखें। उनके पूजन में लाल रंग के कपड़े, फूल आदि अर्पित करें। उनकी पूजा के समय काले या सफ़ेद रंग के वस्त्र ना पहनें। आप लाल या फिर पीले रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं।

ये लोग ना करें हनुमान जी का ध्यान
अंजनी पुत्र हनुमान को शांति बहुत प्रिय है। उनकी साधना और ध्यान के लिए भी मन शांत और स्थिर होना चाहिए। जिस व्यक्ति का मन भटका हुआ, अशांत और गुस्से से भरा हुआ हो, वो हनुमान जी की पूजा ना करे। ऐसे मन से की गई आराधना से हनुमान जी खुश नहीं होते हैं। उनकी पूजा के दौरान मन में किसी भी तरह का गलत ख्याल भी ना आने दें।

चरणामृत अर्पित ना करें
हनुमान जी की पूजा के दौरान चरणामृत का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस बात का भी ख्याल रखें की पूजा में बजरंगबली की खंडित मूर्ति ना रखी हो। यदि जाने अनजाने में ही आपने तामसिक भोजन अर्थात मांसाहार और शराब का सेवन कर लिया है तो हनुमान मंदिर ना जाएं और ना ही उनकी पूजा करें।



Click it and Unblock the Notifications
