Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hanuman Jayanti Upvas Vidhi: कलयुग के देवता हैं हनुमान, उनके आशीर्वाद के लिए इस विधि से करें उपवास
हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र साल का पहला महिना होता है। इस हिसाब से चैत्र पूर्णिमा साल की पहली पूर्णिमा होती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस वजह से चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि की महत्ता बढ़ जाती है और यह दिन हनुमान जयंती के रूप में जाना जाता है। पूरे देश में ये दिन बड़े ही उल्लास और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उपवास रखते हैं और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं। हनुमान जयंती के दिन प्रभु श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद भी लिया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं हनुमान जयंती के व्रत की पूर्ण तथा सरल विधि के बारे में।

हनुमान जयंती पर भोग
हनुमान जयंती के मौके पर आप प्रसाद के तौर पर बूंदी, चूरमा, मालपुआ, लड्डू, केला, अमरूद आदि का भोग चढ़ा सकते हैं।

हनुमान जयंती की व्रत विधि
जो जातक हनुमान जयंती का व्रत रखना चाहते हैं वो एक रात पूर्व फर्श पर सोएं। सोने से पूर्व भगवान श्री राम, सीता माता और हनुमान जी का स्मरण करें। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठें और सबसे पहले राम-सीता एवं हनुमानजी को याद करें।
इसके बाद स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। स्वयं साफ़ वस्त्र पहनें। घर के पूजा घर को स्वच्छ कर लें।
अब हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें। अब पूर्व दिशा में हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित करें। उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करें। उन्हें सिंदूर व लाल चोला चढ़ाएं। फूलों की माला चढ़ाएं। उन्हें भोग लगाएं।
साफ़ मन से बजरंगबली की प्रार्थना करें। ध्यान रहे कि मन में कोई कुविचार न आए। इसके पश्चात षोडशोपचार की विधि-विधान से श्री हनुमानजी की आराधना करें।
हनुमानजी की पूजा में हनुमत कवच मंत्र का जाप अवश्य करें। इस दिन कवच मंत्र का जाप तुरंत फलदायी होता है। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है।
इस कवच का मूल मंत्र है-
'ॐ श्री हनुमंते नम:', जिसके 'हं हनुमंते नम:' का पाठ भी जरुर करें।

शनि और मंगल की कृपा
इस दिन बजरंगबली की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से शनि दोष जैसे शनि की साढ़ेसाती व ढैया से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, हनुमान जी की कृपा पाने वाले व्यक्ति पर मंगल भी अपनी कुदृष्टि नहीं डाल पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
