Latest Updates
-
MI vs RR: मैच के लिए घर पर बनाएं अपनी टीम की जादुई रंगोली -
World Health Day: अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वर्ल्ड हेल्थ डे: अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
ज्येष्ठा नक्षत्र के बच्चों के लिए सबसे शुभ नाम -
MI vs RR मैच: 15 मिनट में बनाएं ये कुरकुरे स्नैक्स -
UV रेडिएशन का कहर: झुलसती त्वचा को बचाने के उपाय -
दिल्ली बारिश में सेहत बचाएं, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत -
वेट-लॉस इंजेक्शन सस्ते हुए: क्या ये वाकई सुरक्षित हैं? -
IMD अलर्ट: तूफानी मौसम में घर को रखें सुरक्षित और शांत -
मेष राशिफल: आज का दिन बदलेगा आपकी किस्मत, जानें कैसे
इन विशेष संदेशों से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें दशहरा की बधाई
शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। दशहरा के 19 दिनों के बाद दिवाली का पर्व आता है।
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रातों एवं दस दिनों के युद्ध के बाद इसी दिन महिषासुर राक्षस पर विजय हासिल की थी।

यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का उत्स्व है। ये भले ही हिंदुओं का त्योहार है लेकिन इस पर्व के लिए हर धर्म के लोगों में उत्साह देखा जाता है। इसका संदेश किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है बल्कि पूरे समाज के लिए है।
रावण ने छल से मात सीता का हरण किया और उन्हें लंका में कैद करके रखा लेकिन भगवान राम ने हमेशा सच का साथ दिया और धर्म का पालन करते हुए रावण पर विजय हासिल की और माता सीता को मुक्त कराया। इस पोस्ट में दिए गए शुभकामना संदेशों के जरिए आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दशहरा की बधाई दें। साथ ही उन्हें सत्य की राह पर चलने और धर्म का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

1.
अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार
हैप्पी दशहरा

2.
सुख, समृद्धि, शांति का साथ हो
बुराई और असत्य का नाश हो
हमारे मंगलमयी शुभकामना हमेशा आपके साथ हो
इसी कामना के साथ विजयदशमी की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं

3.
रावण रूपी अहंकार का सबके मन से नाश हो
श्री राम जी का सबके हृदय में वास हो
यही करते हैं हम मंगल कामना
आपको दशहरा की ढेर सारी शुभकामना

4.
अच्छाई से होता बुराई का विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश
विजयदशमी की शुभकामनाएं

5.
सुख, शांति एवं समृद्धि की
मंगलमयी कामनाओं के साथ
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications











