Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भाग्यशाली बन सकते हैं आप, इस होली बस कर लें ये काम
होली को लेकर तैयारियां जोरों पर है। तरह तरह के पकवान, ढेर सारे रंग और मेहमानों की लिस्ट, सब इन्हीं सब कामों में व्यस्त हैं ताकि होली का त्योहार यादगार बन सके। आपकी खुशियों के ये पल और भी बेहतर बन सकते हैं अगर आप इन बताये गए कुछ टिप्स को फॉलो करेंगे। पढ़ें होली से जुड़े ये ज्योतिषीय टिप्स जो आपकी जिंदगी में खुशियां, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

1. समृद्धि पाने के लिए
होली की शाम में दंपत्तियों को चंद्र देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। आप चांदी की प्लेट या फिर किसी भी सफ़ेद धातु से बनी कोई थाली ले लें। अब इसमें सूखे खजूर और मखाने रखें। दिया जलाएं और चांद को दूध चढ़ाएं। अगरबत्ती जलाकर प्रार्थना करें। अब भोग के लिए सफ़ेद मिठाई या साबूदाने की खीर चढ़ाएं। चंद्र देव से तरक्की और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगे।

2. उधार में दिया धन वापस पाने के लिए
क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने किसी को पैसे उधार में दिए हों लेकिन उससे वो धन वापस नहीं मिल पा रहा हो? अनार के वृक्ष की सुखी लकड़ी लें। जिस व्यक्ति ने आपसे पैसे लिए हैं उसका नाम उसपर लिखें। होलिका दहन के दौरान इसे आग में डाल दें। ऐसा विश्वास है कि इस तरीके से धन वापस मिल जाता है।

3. अधिक होते खर्चों को रोकने के लिए
होलिका दहन के दिन, दहन की परंपरा पूरी हो जाने के बाद उसमें से थोड़ा राख लेकर लाल रंग के कपड़े में बांध लें। इस कपड़े को आप अपनी अलमारी या फिर पर्स में रखें। घर से बाहर धन के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

4. घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए
होलिका दहन के दिन आप घर के मुख्य द्वार पर लाल गुलाल छिड़क दें। उसके बाद द्वार के दोनों कोनों पर चार मुंह वाला दिया जिसमें चारों बाती जल रही हो, उसे रख दें। उस दिए का तेल या घी खत्म होने का इंतजार करें और फिर उस दिये को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

5. आर्थिक स्थिति में स्थिरता लाने के लिए
आप एक लाल रंग का कपड़ा लें। अब एक मोती, शंख और एक चांदी का सिक्का लाल रंग के गुलाल के पैकेट में डाल लें। अब इन सभी चीजों को लाल रंग के कपड़े में बांध लें। अब इसे पैसे रखने वाले अलमारी या तिजोरी में रख दें।

6. घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए
होली की रात में आप पूजा के दौरान जिस वस्त्र पर बैठते हैं, उस आसन पर पूर्व की दिशा में मुंह करके बैठें। सात कौड़ियां और एक शंख लें। इसे मसूर की दाल की ढेर के ऊपर रखें। अब पूजा की माला लें और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप 108 बार करें।
मंत्र का जाप पूरा हो जाने के बाद आप किसी सुनसान जगह पर एक गड्ढा खोदें और इन सब चीजों को दबा दें। इसकी मदद से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
