Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
माघ पूर्णिमा का दिन होता है खास, भगवान श्रीहरि के साथ पाएं बजरंगबली का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है जिसे काफी खास माना जाता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा होती है। यह माघ महीना चल रहा है और माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को पड़ेगा। इस दिन स्नान, दान और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों की मानें तो पूर्णिमा तिथि के दिन इन सब कार्यों का फल कई गुना बढ़ कर मिलता है। इस लेख में जानते हैं माघ पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

माघ पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त:
माघ पूर्णिमा आरंभ- 26 फरवरी, शुक्रवार को शाम 03 बजकर 49 मिनट से
माघ पूर्णिमा समाप्त- 27 फरवरी, शनिवार को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक।

माघ पूर्णिमा का महत्व:
इस दिन स्नान और दान-पुण्य का काम करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले कष्टों से लड़ने का साहस मिलता है। मनुष्य द्वारा पूर्व में किए पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन सच्चे मन से विष्णु और हनुमान जी की पूजा करने वाले व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। धार्मिक दृष्टि से ये दिन बहुत ही फलदायी माना गया है।

माघ पूर्णिमा के दिन क्या करें?
माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन नियमों का पालन करते हुए जातक को व्रत रखना चाहिए। भगवान विष्णु के साथ हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। माघ पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें। गायत्री मंत अथवा श्रीहरि के 'ऊं नमो नारायण' मंत्र का न्यूनतम एक माला का जाप भी जरूर करें। इस अवसर पर चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन चंद्र पूजन से व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ जीवन में सुकून की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
