Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
भगवान विष्णु के परम भक्त और सृष्टि के पहले पत्रकार नारद मुनि की जयंती पर जरुर करें उनका पूजन, जानें विधि
हिंदू पंचांग के अनुसार, ऋषि नारद का जन्म ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हुआ था। नारद मुनि भगवान विष्णु के परम भक्त थे। उन्हें ब्रह्मा जी की मांस संतान माना जाता है। वो देवताओं के बीच संदेश वाहक के रूप में कार्य करते थे इसलिए उन्हें सृष्टि का पहला पत्रकार कहना गलत नहीं है। ऋषि नारद के प्रकांड विद्वान थे। इनके पूजन से बल, बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। जानते हैं साल 2021 में नारद जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

नारद जयंती की तिथि
इस साल नारद जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। नारद जयंती की तिथि 26 मई को शाम 4 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ और समापन 27 मई को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर होगा।

इस मुहूर्त में पूजा का मिलेगा विशेष लाभ
अभिजीत मुहूर्त 27 मई के दिन दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक अमृत काल रहेगा। इसके अलावा सुबह 4 बजकर 9 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 57 मिनट तक ब्रम्ह मुहूर्त रहता है। नारद जयंती की पूजा इनमें से किसी भी शुभ मुहूर्त में की जा सकती है।

नारद जयंती की पूजा विधि
जातक नारद जयंती के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करके निवृत्त हो जाए। साफ़ वस्त्र पहनें। पूजा घर को शुद्ध कर लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। अब ऋषि नारद का ध्यान करते हुए पूजा-अर्चना करें। नारद मुनि को चंदन, तुलसी के पत्ते, कुमकुम, पुष्प, धूप, अगरबत्ती अर्पित करें। इस दिन जरुरतमंदों को दान देने से भी लाभ मिलता है।

नारद जयंती का महत्व
ऐसा माना जाता है कि सृशी नारद केवल देवताओं के बीच ही नहीं बल्कि असुरों के बीच भी आदरणीय थे। उनका सम्मान तीनों लोकों में किया जाता है। नारद जयंती की दिन ऋषि नारद की आराधना करने से बल, बुद्धि, ज्ञान और सात्विक शक्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत से पूण्य फल की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications