Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
वास्तु टिप्स: खुशहाल मैरिड लाइफ के लिये बेडरूम में करे ये 8 बदलाव
हर कोई चाहता है कि उसकी शादी-शुदा जिंदगी बड़े ही प्यार और मजे़ से कटे। आप मानें चाहे नहीं, लेकिन शादी शुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने में वास्तु का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में अगर कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर दिये जाएं तो कपल्स के बीच में लड़ाइयां, तनाव और बेकार की बहसों को खतम किया जा सकता है। यह पति-पत्नी के बीच में के रिश्तों की मधुरता ला सकता है।
तो अगर आपको भी लगता है की बेडरूम में जाते ही आप दोनों का दिमाग गरम हो जाता है तो, वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन करना न भूलें। यहां हम आपको 10 टिप्स देंगे वास्तु के नियमों के मुताबिक बेडरूम में कुछ जरुरी बदलाव करने का।

वास्तु के अनुसार बेडरूम का लोकेशन
बेडरूम दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए और इसी कोने में बेड भी रखना चाहिये। इससे पति-पत्नी के बीच में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व कोने में बेडरूम बिल्कु भी नहीं होना चाहिये।

किस दिशा में सोएं
जोड़ों को सोते समय अपना सिर साउथ की ओर रखना चाहिये। इस तहर से उत्तर दिशा से आने वाली सकारात्मक चुंबकीय ऊर्जा सीधे शरीर में प्रवेश कर सकती है।

किस चीज़ का बना होना चाहिये बेड
बेड कभी भी धातु या लोहे का नहीं बना होना चाहिये। आप दोनों के बीच में कोई तनाव पैदा ना हो इसलिये हमेशा लकड़ी का बना हुआ बेड ही खरीदें।

मास्टर बेडरूम में कैसा रंग लगवाएं
मास्टर बेडरूम में लाइट रंगों का चयन करें जैसे, हल्का नीला, हल्का हरा या रोज़ पिंक आदि। इसके अलावा मास्टर बेडरूम में बेकार का कबाड़ ना भरें।

पति-पत्नी किस ओर सोएं
पत्नी को हमेशा बिस्तर की बाईं ओर और पति को दाईं ओर सोना चाहिये। इससे रिश्ते में प्यार बना रहता है।

एक ही बिस्तर लगाएं
डबल बेड पर एक ही बिस्तर यानी गद्दा बिछाएं। पती - पत्नी को डबल गद्दे नहीं बिछाने चाहिये। इससे वैवाहिक संबंधों में सद्भाव और सकारात्मकता आती है।

कैसी तस्वीर ना लगायें
बेडरूम में कोई ऐसी तस्वीर ना लगायें, जो हिंसा दर्शा रही हो। बेड के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी, फोटो फ्रेम आदि नहीं लगायें, इससे सिर में दर्द बना रहता है। अच्छा होगा यदि आप बेड के ठीक सामने वाली दीवार पर कुछ लगायें। इससे मन की शांति बनी रहती है।

बेडरूम में बिजली के उपकरणों से बचें
बेडरूम में बिजली के तरह तरह के उपकरण लगाने से बचें। अगर वहां पर कोई बिजली का उपकरण लगा भी हो तो उसे बेड से काफी दूरी पर रखें। इससे निकलने वाला इलेक्ट्रो मैगनेट वेव ना केवल नींद में खलल डालता है बल्कि दंपती के बीच में तनाव और दरार भी पैदा करता है।

शीशे कहां लगाएं
कपल के बेडरूम में कभी भी शीशे नहीं लगाने चाहिये क्योंकि इससे झगड़े और बवाल होते हैं। अगर शीशा लगा ही है तो उसे ढंक कर रखें, खास तौर पर रात के समय।

बेडरूम की निगेटिव एनर्जी कैसे दूर करें
बेडरूम के मुख्यद्वार पर शाम के समय थोड़ा सा कपूर जलाना चाहिए, जिससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
