Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Surya Grahan 2022: अप्रैल में लगने वाला है साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जान लें समय और सूतक काल
देखते ही देखते साल 2022 के तीन महीने बीत चुके हैं और चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है। यह माह कई मायनों में ख़ास है। अप्रैल के महीने में ही इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है, मगर हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अथवा चंद्र ग्रहण का लगना शुभ नहीं होता है, खासतौर से जब सूतक काल मान्य होता है। जानते हैं 30 अप्रैल को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण का समय क्या होगा और क्या इसमें सूतक काल मान्य है।

साल 2022 में सूर्य ग्रहण की तिथि
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल को वैशाख महीने की अमावस्या तिथि है। यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रहा है इसलिए शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है।

सूर्य ग्रहण का समय
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा और शाम 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा।

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, अटलांटिक, प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आ पाएगा। इस वजह से देश में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल लग जाने की स्थिति में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है।
गौरतलब है कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार के दिन लगेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
