Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिवाली के दौरान ना करें ये काम, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़

दिवाली त्योहार का समय नज़दीक आ रहा है और जो भी व्यक्ति इस बार माता लक्ष्मी को खुश करना चाहता है उसे कुछ चीज़ों का खास ख्याल रखना चाहिए। आपकी कुछ गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं जो आपके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होगा।
मां की नाराज़गी का मतलब ही है बुरे वक़्त की शुरुआत होना। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे कामों की लिस्ट बना कर आपको दे रहे हैं जिनसे आपको दिवाली के दौरान बचना चाहिए। ये आर्टिकल पढ़ें और इस बार त्योहार में मां का दोगुना आशीर्वाद पाइए।

देर से उठने की आदत छोड़ें
ऐसा माना जाता है कि आपके घंटों देर तक सोये रहने से माता खुश नहीं होती हैं और इस वजह से आप उनके दिव्य आशीर्वाद से चूक जाते हैं। अगर आप माता लक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठना शुरू कर दें, खासतौर से इस पर्व के दौरान ताकि मां का आशीर्वाद पाने के आपके मौके बढ़ सकें।

लड़ाई झगड़ों में ना उलझें
आप ये ज़रूर सुनिश्चित कर लें कि दिवाली के समय में आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी तरह का झगड़ा नहीं करेंगे। इस बात का ख्याल रखें कि घर में सकारात्मक माहौल हो और आपके आसपास सभी खुश हों। नकारात्मकता से दूर रहें।

नशे से दूरी बनाएं
ये कहा जाता है कि इस पावन समय में हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। इस वजह से व्यक्ति को सिर्फ पूजा के दौरान ही नहीं बल्कि दूसरे दिनों में भी धूम्रपान और शराब जैसे नशे के सामानों से दूर रहना चाहिए।

इस ख़ास वक़्त पर ज़रूर करें पूजा
हर बार दिवाली के लिए शुभ मुहूर्त दिया जाता है और उस वक़्त घर के सभी लोग मिलकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। लेकिन यदि आप घर से बुरी नज़र को दूर करना चाहते हैं तो दिवाली की रात में 11.30 से 2.30 के बीच में भी पूजा ज़रूर करें।

बुरी नज़र को दूर करने के लिए ऐसे करें पूजा
मां लक्ष्मी के गुस्से से बचने के लिए कुछ चीज़ों से तो दूर रहना चाहिए साथ ही कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें पूरी शिद्दत के साथ करना करेंगे तो उन्हें प्रसन्नता होगी। जिस घर में परिवार का कोई सदस्य कई तरह की परेशानियां झेल रहा है उस घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए पूजा का आयोजन करना चाहिए।
ऐसे करें ये पूजा- जो व्यक्ति कठिनाइयां झेल रहा हो उसे बिठाएं और थोड़ी सूखी लाल मिर्च लेकर उसके ऊपर से सात बार गोल ऊपर से लेकर नीचे चक्कर करके हाथ घुमाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से वो व्यक्ति परेशानियों से दूर हो जाता है और बुरी नज़र से भी छुटकारा मिलता है।

आग जलाएं
जब बुरी नज़र से बचने के लिए पूजा की जाती है तब जलती हुई अग्नि में उन लाल मिर्चियों को डाल देना चाहिए और उसके बाद उसे पीछे मुड़ कर ना देखें। ये आमतौर पर आंखों में होने वाली जलन से बचने के लिए किया जाता है। इस वजह से इस पूजा को एकांत जगह में करने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
