Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
घर में बजरंगबली की फोटो लगाने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम, दूर करेंगे पवनपुत्र दुख और दरिद्रता
कहते हैं जिस घर में बजरंगबली की पूजा रोजाना होती है, नकारात्मक शक्तियां वहां से कोसों दूर रहती है। हनुमान जी अपने भक्तों की सदेव रक्षा करते हैं और उनके जीवन की कष्टों को दूर करते हैं। मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
कई लोग इस दिन बजरंगबली के मंदिर जाकर पूजा करते हैं तो कुछ लोग घर पर ही केसरी नंदन की मूर्ति या चित्र की पूजा करते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार बजरंगबली की फोटो रखने के भी कुछ नियम होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि बजरंगबली की कौन सी फोटो को किस दिशा में रखने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

यह है सही दिशा
बजरंगबली की फोटो हमेशा दक्षिण दिशा में लगाएं फिर चाहे वो आपका घर हो या कार्यस्थ। दक्षिण दिशा में बैठे हुए बजरंगबली की लाल फोटो लगाना बहुत ही शुभ होता है।

भूलकर भी न करें यह काम
घर में कुछ जगह ऐसी भी है जहां बजरंगबली की फोटो लगाना वर्जित होता है। आप बेडरूम और सीढ़ियों के नीचे कभी भी भगवान की फोटो न लगाएं।

पंचमुखी हनुमान जी
घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की फोटो लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियां का आगमन नहीं होता। इसके अलावा यदि बार बार आपके कार्यों में कोई बाधा आती है तो आपकी यह समस्या भी दूर होगी। साथ ही आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

पर्वत उठाते पवन पुत्र
यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहती है और आपको कोई भय सताता है तो आप पर्वत उठाते हुए बजरंगबली की फोटो लगाएं और उनकी पूजा करें। इसे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

राम जी के चरणों में बैठे हनुमान
ऐसी तस्वीर घर में लगाने से हमेशा आपके घर में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। इससे परिजनों के बीच प्रेम और एकता रहेगी।

राम जी का भजन करते बजरंगबली
सारा संसार जानता है कि बजरंगबली के लिए श्री राम से बढ़कर कुछ नहीं। हनुमान जी को श्री राम का सबसे बड़ा भक्त कहा जाता है। यदि आप अपने घर के सभी दोषों को दूर करना चाहते हैं तो हनुमान जी की राम भजन करते हुए तस्वीर जरूर लगाएं। इससे घर से नकारात्मकता दूर रहेगी और आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

पढ़ाई के कमरे में
जहां आप पढ़ाई करते हैं, उस कमरे में आप हनुमान जी की लंगोट वाली फोटो लगाएं। इससे मन शांत रहेगा और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे।

हनुमान जी की युवा अवस्था की फोटो
हनुमान जी की युवा अवस्था की फोटो जिसमें उन्होंने पीला वस्त्र पहना हो यह घर में लगाने से बहुत ही अच्छा होता है। रोजाना इनके दर्शन और पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
