Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इस बार ऐसे सजाएं राखी की थाली, भूल कर भी ना रखें इन चीज़ों को

भाई बहन की नोक झोक, तकरार, प्यार और त्याग का ही बंधन है रक्षाबंधन। शिव जी के पावन महीने सावन के अंत में आने वाला यह त्योहार हर साल पूरे जोश व उत्साह से मनाया जाता है।
हालांकि बदलते वक्त के साथ इस त्योहार के रंग ढंग में भी काफी बदलावा आ चुका है। लेकिन आज भी भाई बहन का यह अटूट बंधन, ताउम्र दोस्ती की तरह सदाबहार है।

शास्त्रों में भी रक्षा के इस पावन बंधन का खास महत्व है। यह त्योहार न सिर्फ भाई बहन के रिश्ते को मज़बूती देता है, बल्कि बहनों की दुआ और प्यार से सुरक्षा के साथ आगे बढ़ता है।
भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए हर बहन भाई के लिए खुशियां और निरोगी काया की कामना करती है। वहीं भाई भी हर संभव कोशिश करके, अच्छे और बुरे वक्त में बहन के साथ खड़े होने का वादा करता है।
राखी के मौके पर बहनें जहां भाई के लिए अच्छी से अच्छी राखी लाती है तो वहीं उनकी पूजा थाली भी खास होती है। राखी की थाली में रखी हर चीज़ का अपना खास महत्व होता है। हालांकि अमुमन हम में से ज़्यादातर लोग पूजा में इस्तेमाल होनी वाली हर चीज़ को राखी की थाली में सजा लेते हैं।
लेकिन वहीं अगर ज्योतिषियों की मानें तो असल में यह सही तरीका नहीं है क्योंकि राखी की थाली में रखी जाने वाली हर चीज़ का धार्मिक कारण है। तो चलिए आइए इस बार पूरे तौर तरीके से राखी की थाली सजाने के साथ ही उसके पीछे छुपे महत्व को भी जानें।
सिंदूर और रोली
रोली पहली ऐसी चीज़ है जिसे राखी की थाली में रखा जाना चाहिए क्योंकि यह प्रतीक है लंबी उम्र और बेहतर भविष्य का। ऐसा माना जाता है कि जब माथे पर रोली का टीका लगाया जाता है तो इससे दिमाग सक्रिय और रचनात्मक होता है। ऐसा माना जाता है कि जब कभी भी एक बहन भाई के टीका लगाती है तो ज़िंदगी के हर पहलू में भाई की जीत ही होती है।
अक्षत
अक्षत, अर्थात पूजा में रखे जाने वाले चावल। राखी थाली में चावल रखते समय यह ज़रूर ध्यान रखें की चावल के दाने टूटे होने के बजाए साबूत ही हो क्योंकि अक्षत का मतलब ही अभंग और बिना टूटा हुआ होता है। टीके पर चावल लगाने से भाई की समृद्धि और उन्नती होती है।
नारियल
श्रीफल के नाम से भी पहचाने जाने वाला नारियल मां लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे राखी की थाली में ज़रूर रखें। भाई के टीका लगाकर बहन उसके हाथों में नारियल देती है। जिसका मतलब है बहन भाई की व्यावसायिक प्रगति की कामना कर रही है।
रक्षा सूत्र
पुराने दिनों में भाईयों की कलाई पर लाल धागा बांधा जाता था, जिसे आज मोली कहते हैं। बदलते वक्त के साथ इस रक्षा सूत्र के भी रंग में बहुत परिर्वतन आ चुका है। आज मार्केट में तरह तरह की राखियों की भरमार है, बड़ों से लेकर बच्चों तक की पसंद का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। राखी की थाली में सबसे महत्वपूर्ण ही है रक्षा सूत्र या राखी। इसके बिना थाली पूरी नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि इससे हर तरह की मुसीबत से भाई की रक्षा होती है और भाई की उम्र लंबी होती है।
मिठाई
ऐसी मान्यता है कि मिठाई खिलाने से भाई बहन के रिश्ते में मिठास और बढ़ जाती है। साथ ही भाई बहन का रिश्ता और मज़बूत होता है और दोनों के जीवन में शुभ संभावनाएं बढ़ती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
