Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर में फैल रही नेगेटिव एनर्जी और अशांति से हो गए हैं परेशान, तो इस जगह रखें बुद्ध की मूर्ति

गौतम बुद्ध शांति और समृद्धता का प्रतिक हैं। वास्तु शास्त्र में भी घर में पॉजीटिव वाइब को बनाए रखने के लिए बुद्ध की मूर्ति को अपने घर में रखने का सुझाव दिया है। कई लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए गौतम बुद्ध की मुर्ति का उपयोग करते हैं। वास्तु शास्त्र में बुद्ध की तस्वीर और मूर्ति को रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बुद्ध को अपने घर में अलग-अलग जगहों पर रखने से आपके मेंटल हेल्थ और शांति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्थिरता और मन की एक स्थिति हमारे रहने की जगह से सीधे जुड़ी होती है। जिसका सीधा असर हमारे मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में गौतम बुद्ध की मूर्ति और तस्वीर रखने की सही दिशा और स्थान क्या है-
1. एंट्रेंस गेट
घर के एंट्रेंस गेट पर बुद्ध की मूर्ति रखने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को आने से रोकती है। ऐसा माना जाता है कि बुद्ध की रक्षा मुद्रा एक हाथ से आपके घर को आशीर्वाद देते हैं और दूसरे हाथ से आसपास की रक्षा करते हैं। हालांकि, याद रखें कि बुद्ध को जमीन से तीन-चार फीट ऊपर रखें, बुद्ध को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए।
2. ड्रोइंग रूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम की ओर मुख करके दाईं ओर लेटे हुए बुद्ध को रखने से आपके घर में शांति बनी रहती है। बुद्ध की मूर्ति को साफ टेबल या शेल्फ पर रखें। लोग स्वचालित रूप से शांत मूर्ति को देखेंगे, जिसे देख वो सहज महसूस करेंगे, जिससे उनका मन काफी शांत बना रहेगा।
3. बगीचे में रखें बुद्ध की मूर्ति
अगर आप एक शांतिपूर्ण शाम बीताना पसंद करते हैं, तो अपने गार्डन में बुद्ध की मूर्ति जरूर रखें। वास्तु के अनुसार सबसे पहले बुद्ध को अपने बगीचे के एक साफ कोने में रख दें। ऐसा करने के बाद, जब आप अपने खूबसूरत बगीचे में टहलते हैं तो ज्यादा आरामदायक महसूस करेंगे। रात को अपने मूड को और अच्छा करने के लिए आप फ्रेगनेंस मोमबत्तियों को भी जला सकते हैं।
4. बच्चों के कमरे में रखें बुद्ध की मूर्ति
अलग-अलग बुद्ध की मूर्तियों के हावभाव अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आप बच्चों के कमरे में बुद्ध की मूर्ति को रख सकते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए, पूर्व दिशा की ओर मुख करके टेबल के कोने पर बुद्ध की लेटी हुई प्रतीमा रखें।
5. बुकशेल्फ पर रखें बुद्ध की प्रतीमा
बुद्ध शांति और खुशी का भी प्रतीक है, ऐसे में आप बुद्ध की प्रतीमा को बुकशेल्फ पर रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की बुद्ध की मूर्ति पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके रखें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
