Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Tulsi Vivah 2023 Upay: निकलती जा रही है शादी की उम्र, तो इस अचूक उपाय से जल्द बजेगी शहनाई
Early Marriage Ke Liye Upay: सनातन धर्म में कार्तिक माह को बहुत पवित्र माना गया है। इस माह में तुलसी विवाह की परंपरा भी है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर देवी तुलसी और भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी का विवाह किया जाता है।
यदि किसी जातक के विवाह के प्रयास असफल हो रहे हैं या विवाह का योग ही नहीं बन पा रहा है तो उनके लिए तुलसी विवाह का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। तुलसी विवाह बहुत ही शुभ दिन है। इस दिन अपनाए गए उपायों से सकारात्मक नतीजे प्राप्त हो सकते हैं।

ऐसी आस्था है कि तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु और तुलसी माता का विवाह हुआ था। इस वजह से हर साल कार्तिक माह में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। विवाह में यदि देरी हो रही हो तो तुलसी विवाह के दिन यहां बताये उपायों को आजमाकर आप माता तुलसी और श्रीहरि का आशीर्वाद पा सकते हैं।
तुलसी विवाह 2023 कब है? (Tulsi Vivah 2023 Date and Shubh Muhurat)
हर साल तुलसी विवाह कार्तिक माह की द्वादशी तिथि को मनाते हैं। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 23, 2023 को 09:01 पी एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 24, 2023 को 07:06 पी एम बजे
जल्द शादी के योग के लिए तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय (Early Marriage Remedies)

1. तुलसी विवाह के पावन दिन पर जातक को तुलसी माता के साथ भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करनी चाहिए। तुलसी माता की पूरे विधि विधान से पूजा करें। तुलसी का किसी भी तरह से अपमान करने की गलती न करें। दरसन भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय हैं। उनकी पूजा में हमेशा तुलसी को शामिल किया जाता है। तुलसी की सेवा से श्रीहरि आपका कल्याण करेंगे। साथ ही कुंडली में गुरु की स्थिति बेहतर होगी और विवाह में आ रही अड़चन भी दूर होगी।
2. यह उपाय विवाह में हो रही देरी को दूर करने के साथ साथ वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को हल करने में भी मदद करता है। इसके लिए जातक को तुलसी विवाह के शुभ दिन पर जल्दी उठना चाहिए। स्नानादि के बाद विधि विधान से तुलसी मैया की पूजा करें। इस के बाद उन्हें सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। जल्द ही शादी के योग बनने लगेंगे।
3. यह बहुत ही सरल और कारगर उपाय है। यदि अच्छे रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं या फिर बनते बनते बात अटक जाती है तो तुलसी विवाह के दिन जल में हल्दी डालकर तुलसी माता को अर्पित करें और साथ ही 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जाप करें। गौरतलब है कि कुंडली में गुरु के कमजोर होने से विवाह में दिक्कतें आती हैं। यह उपाय बृहस्पति देव को मजबूत करने में सहायक होगा।
तुलसी विवाह का महत्व (Significance of Tulsi Vivah Puja)
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बेटी न हो अगर उस घर में तुलसी विवाह किया जाए तो उन्हें भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। इस दिन विधि विधान से पूजा और तुलसी विवाह करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान जितना पुण्य मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications