Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये है IPL चीरलीडर्स की स्टाइल का राज
क्रिकेट मैदान पर तेज गानों पर थिरकने वाली आईपीएल चीयरलीडर्स न केवल टीम का हौंसला ही बढ़ाती हैं बल्कि अपनी सेक्सी स्टाइल से पूरे मैदान की आबादी का ध्यान भी खींच लेती हैं। वे लोग जो टीवी पर आईपीएल मैच देखते वक्त इन चीयरलीडर्स की बुराई करते नहीं थकते, वे भी इन लड़कियों के लटके-झटके देख कर थोड़ी देर के लिये पागल हो जाते हैं। आइये जानते हैं, कि इन लड़कियों में आखिर ऐसा कौन सा जादू है, जो ये अपने ही कड़वे आलोचको को खुद का दीवाना बना लेती हैं।

आईपीएल चीयरलीडर्स का स्टाइल सीक्रेट -
1. फिट कपड़े- क्या आपने कभी सोंचा है कि ये चीयरलीडर्स इतने कम या छोटे कपड़े पहनने के बाद भी इतनी कान्फिडेन्ट कैसे लगती हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि यह कपड़ों को ही अपनी दूसरी स्किन मान लेती हैं और हर वक्त उसी में रहती हैं। इन्हें शॉट पीरियड में डांस के लिये बुला दिया जाता है, जिससे इन्हें तरह-तरह के कपड़े पहनने का समय नहीं मिलता। इसलिये इनके कपड़ों का फिट और कंफर्ट होना बहुत जरुरी है।
2. परफेक्ट हेयर स्टाइल- क्या आपने कभी किसी चीयरलीडर को फंकी हेयर स्टाइल बनाते देखा है? शायद बहुत कम। ज्यादातर ये अपने बालों को खोल कर ही रखती हैं या फिर पोनी बना लेती हैं। यहां तक की इनके हेयरबैंड भी काफी सिंपल होते हैं। ऐसी सिंपल हेयरस्टाइल रखने से इन्हें डांस करने में परेशानी नहीं आती।
3. जोरदार रंगों का प्रयोग- इनके कपड़ों का रंग बोल्ड और ब्राइट होता है। कांट्रास्ट रंगों का यह मेल देखने में आकर्षण का केन्द्र होता है। कपड़ों का मेल कुछ ऐसा, जैसे काला काला और गोल्डन या फिर ब्लू और वाइट होता है। तडक-भडक रंगों से ये फील्ड में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीचने में कामियाब रहती हैं।
4. फुटवेयर- अगर आपको लगता है, कि केवल हाइहील्स ही लड़कियों को फैशनेबल बना सकती है, तो यह बिल्कुल गलत है। अगर इनके फुटवेयर पर ध्यान दिया जाए, तो यह केवल साधारण सा दिखने वाला फ्लैट स्पोर्ट शूज़ पहनती हैं। जिसको पहन कर यह ग्राउंड में जोर का तहलका मचा देती हैं।
5. बॉडी लैंगवेज- आप तो जानते ही हैं कि भारतीय भीड़ अथक होती है, जिसमें खिलाडि़यों से भी ज्यादा जोश देखने को मिलता है। लेकिन इन लड़कियों से यही सीखने को मिलता है कि भीड़ चाहे हजारों की हो या फिर लाखों की, आपको हमेशा आत्मविशवास से भरा रहना है। इनका यही आत्मविशवास इन्हें सेक्सी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
