Latest Updates
-
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका -
बिना तेल का आम का अचार: स्वाद में लाजवाब और वजन घटाने लिए परफेक्ट, सालों-साल नहीं होगा खराब -
तलाक के बाद घर लौटी बेटी तो पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, बांटीं मिठाइयां, दिल जीत लेगा Video -
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया -
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान -
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल -
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय -
Kalashtami Upay: शिवजी के अंश काल भैरव को प्रसन्न करने के 3 महाउपाय, चमकेगी सोई हुई किस्मत
Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश की कृपा चाहिये तो चढ़ाइये उनके पसंदीदा फूल
Ganesh Chaturthi 2023 : गणेश चतुर्थी भारत में मनाया जाने वाला बहुत बड़ा पर्व है। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अभी कुछ ही दिन पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी खतम ही हुई थी कि अब भक्तों ने गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरु कर दी। इस त्योहार को न केवल महाराष्ट्र में ही बल्कि पूरे दक्षिण भारत में बड़े जोरो-शोरों और खुशी से मनाया जाता है। लोग संकल्प ले कर भगवान गणेश की मूर्ती को अपने घरों में लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। पूजा तो हर कोई करता है लेकिन भगवान गणेश को कौन सा फूल सबसे ज्यादा पसंद है इस बात का बहुत कम लोगों को पता होता है।
हिंदु धर्म में हर भगवान के अपने पसंद के फूल होते हैं। कहा जाता है कि यदि आप अपने भगवान की पूजा करते वक्त उनका मन-पसंद फूल उन्हें चढ़ाएं तो वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को दिल से पूरा करते हैं।
यहां कीजिये सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन
तो दोस्तों, भगवान को केवल फूल चढ़ा देने से ही काम नहीं हो जाता बल्कि उनका मन-पसंद फूल चढ़ाना भी अति आवश्यक है। माना जाता है कि भगवान गणेश को लाल रंग के गुड़हल से बहुत प्यार है। इसी तरह से कई और फूल तथा पत्तियां हैं, जो कि भगवान गणेश को अति प्रिय हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में-
भगवान गणपति खुद हुए यहां प्रकट

लाल गुड़हल
वैसे तो भगवान गणेश को कोई भी लाल रंग का फूल चढ़ा सकते हैं लेकिन उन्हें लाल रंग का गुडहल का फूल बहुत पसंद है।

दूब घास
भगवान गणेश की पूजा बिना दूब घास के कभी पूरी नहीं की जा सकती।

अर्क
दूसरा जो भगवान गणेश का सबसे प्रिय फूल है, वह है अर्क।

अनार की पत्तियां
भारत के कुछ राज्यों में भगवान गणेश को अनार की पत्तियां और फूल भी चढ़ाए जाते हैं।

तुलसी पत्ती
हिंदु धर्म में तुलसी को बहुत शुभ माना जाता है। वैसे तो भगवान गणेश की ज्यादातर पूजा में लोग तुलसी को नहीं चढाते लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन इसका बहुत महत्व होता है।

शंख पुषपम
यह फूल देखने में सफेद या नीले रंग का होता है और शंख के आकार का होता है, जो कि भगवान गणेश को बहुत पसंद होता है।

केतकी या केवड़ा
केतकी एक छोटा सुवासित झाड़ है। बरसात में इसमें फूल लगते हैं, जिसमें तीव्र सुगंध होती है। भगवान गणेश को फूल चढ़ाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











