Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन सिंपल तरीको से बनाइये भाई के लिये राखी
रक्षा बंधन वह पर्व है जिसमें भाई बहन के प्यार की डोर मजबूती से जुड़ जाती है। पूरे साल भले ही भाई बहन एक दूसरे से कितना भी लड़ते हों, लेकिन रक्षा बंधन का त्योहार आने पर वे एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। अगर बहन अलग रहती है और रक्षा बंधन पर वह भाई को अपने हाथों से राखी नहीं बांध पाती है तो उसका दिल मायूस हो जाता है। रक्षा बंधन के दिन राखी का बहुत महत्व होता है। अगर आप अपने भाई को अपने हाथों से राखी बना कर बांधेगी तो वह इस दिन को कभी नहीं भूलेगा।
आइये जानते हैं कि घर में ही रंग बिरंगी और असानी से बनाए जाने वाली कुछ राखियां। यह राखियां बहुत ही आसानी से बन जाएंगी क्योंकि इसका सारा सामान आपको क्राफ्ट की दुकान में आराम से मिल जाएगा। यह तुरंत ही बन जाती हैं, बस आपको इसके लिये आधे घंटे के लिये शॉपिंग करनी होगी। तो आइये देखते हैं मन को लुभा देने वाली खूबसूरत राखियां।

मोतियों की राखी
अभी कुछ ही दिनों पहले फ्रेंडशिप डे पड़ा था, जिस पर आपके दोस्तों ने आपको रंग बिरंगी मोतियों से सजी फ्रेंडशिप बैंड तो बांधी ही होगी। तो अब अपने भाई के लिये उन्हीं मोतियों से राखी बना डालिये।

झालर राखी
यह राखी रेशम के धागे से बनाई जाती है। टॉप पर सुपारी के पत्ते को छोटा सा काट कर सजा दीजिये।

ओम राखी
राखी में ओम बना होना बहुत महत्व रखता है। हिंदू धर्म में ओम शुभ माना जाता है। बाजार में आपको ये ओम बने हुए डिस्क मिल जाएंगे , बस खरीदिये और चमकदार धागे में चिपका दीजिये।

रत्न राखी
यह राखी बनाने में बहुत ही आसान होती है। कई लोगों के घरों में ऐसी पुरानी ज्वैलरी होती है,जिससे आप रत्न निकाल सकते हैं।

मोर वाली राखी
किसी भी क्राफ्ट कि दुकान से आपको ऐसी मोर वाली डिजाइन मिल जाएंगी, इन्हें खरीदिये और राखी बना डालिये।

रूद्राक्ष राखी
रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसू के प्रतीक में देखा जाता है। इसको कलाई पर बांधने से सेहत अच्छी बनी रहती है।

स्वास्तिक राखी
यह एक हिंदू प्रतीक है जिसका अर्थ होता है शांती और सौभाग्य। या तो आप स्वास्तिक का स्टीकर खरीद सकती हैं या फिर हाथों से बना कर राखी पर लगा सकती हैं। स्वास्तिक का रंग लाल होना चाहिये।

दो धागों में पिराई राखी
इन दिनों दो धागों में पिराई हुई राखी काफी चलन में है। इसी तरह से आप भी राखी बनाइये और लाल और पीले रंगों का ही प्रयोग कीजिये।

तीन रंगों वाली राखी
आपने मार्केट में रंग बिरंगे मुलायम कपडे़ की बॉल्स देखे होगें। उनमें से तीन अलग रंगों को चुने और एक मोटे धागे में पिरो दें।

एंग्री बर्ड राखी
ज्यादातर छोटे भाई एंग्री बर्ड के फैन होते ही हैं। आप इसे भी मार्केट से खरीद कर राखी बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
