Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यूं मनाई जाती है अक्षय तृतीया?
हिन्दुओं में अक्षय तृतीया साल भर का सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन कोई भी नया बिजनेस, नए घर में प्रवेश, नया वाहन खरीदना या शादी करना आदि बड़ी ही मुख्य बाते होती हैं। वैसाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को ‘अक्षय तृतीया'कहते हैं। इस साल यह सोमवार यानी आज 13 मई को मनाई जा रही हैं।
अक्षय का शाब्दिक अर्थ है ‘अक्षय' अर्थात जो ‘सदा-सर्वदा' रहे। इस दिन हर कोई सोना खरीदता है, माना जाता है कि यह काल स्वर्ण खरीदने का सबसे अच्छा काल होता है।

पौराणिक मान्यताएं इस तिथि में आरंभ किए गए कार्यों को कम से कम प्रयास में ज्यादा से ज्यादा सफलता प्राप्ति का संकेत देती है। सामन्यतया अक्षय तृतीया में 42 घड़ी और 21 पल होते हैं। पद्म पुराण अपराह्म काल को व्यापक फल देने वाला मानता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया का समय अपनी योग्यता को निखारने और अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए उत्तम है।
यह मुहूर्त अपने कर्मों को सही दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। शायद यही मुख्य कारण है कि इस काल को 'दान' इत्यादि के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। कभी आपने सोचा है कि इस दिन हम सोना क्यों खरीदते हैं वो इसलिये क्योंकि यह दिन सोना, चांदी आदि खरीदने के लिये सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन भगवान कुबेर ने धन और समृद्धि माता लक्ष्मी देवी को दर्शन दे कर उपदेश दिया था।
अक्षय तृतीया के लिए बाजार सज चुके हैं। पिछले काफी वक्त के बाद सोने की कीमत में आई नरमी ने इस मौके पर सोने की खऱीद को और आकर्षक बना दिया है। सोने की कीमत पिछले साल अक्टूबर के 32,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से करीब 16 फीसदी तक नीचे आ गई है। अभी सोने की कीमत 26 हजार से 27 हजार के बीच है।



Click it and Unblock the Notifications
