Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
ब्लैक मैजिक वाला देश... जहां बिल्ली का सिर काट पीते हैं खून और चुनाव जीतने के लिए करते हैं टोटके
काला जादू एक रहस्यमय और डरावना विषय है, जिससे अधिकतर लोग दूरी बनाकर रखना चाहते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां इसे प्रैक्टिस किया जाता है। असम का मायोंग गांव और वाराणसी के घाट इसके प्रमुख केंद्र हैं, जहां सदियों से यह प्रथा चली आ रही है। हालांकि, यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनियाभर में कई मशहूर देश हैं, जहां काला जादू आज भी प्रचलित है। आज हम आपको तंजानिया के बारे में बता रहे हैं, जहां काला जादू यानी ब्लैक मैजिक करना आम बात है।
अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, तंजानिया के 93 प्रतिशत लोग जादू-टोने और काले जादू में विश्वास करते हैं, यहां के लोग हर छोटे से लेकर बड़े काम तक के लिए ब्लैक मैजिक करते हैं। आप मानेंगे नहीं यहां नेता तक चुनाव जीतने के लिए ब्लैक मैजिक का सहारा लेते हैं और चुनाव जीतने के लिए अलग-अलग टोटके करते हैं।

बिल्ली का सिर काटकर खून पी जाते यहां
अलजजीरा की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि यहां के स्थानीय लोग बिल्लियों से जादू करते हैं और हड्डियों के पाउडर, अंडे से भी जादू करते हैं। यहां लोग काले जादू में इस कदर तक विश्वास करते हैं कि बिल्ली का सिर काटकर खून पी जाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें ताकत मिलती हैं। इसके अलावा यहां ऐल्बिनिजम बीमारी से जूझ रहे लोगों का भी यहां काले जादू के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस बीमारी से पीडित लोगों को गायब कर या अपहरण कर उनके बॉडी पार्ट्स से जादू किया जाता है और उनसे ताबीज बनाकर उसे बेचा जाता है जिसकी काफी कीमत है।
ऐल्बिनिजम बीमारी क्या है?
ऐल्बिनिज्म, जिसे रंगहीनता भी कहा जाता है, एक अनुवांशिक (जेनेटिक) विकार है। यह जन्म से ही होता है और पुरुष या महिला, किसी को भी प्रभावित कर सकता है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं, जो त्वचा, बाल और आंखों को प्रभावित करती है।
ऐसे-ऐसे कामों के लिए होता है काले जादू का इस्तेमाल
यहां जैसे कि आपको ऊपर भी बताया कि यहां के लोग हर छोटे से लेकर बड़े काम तक के लिए ब्लैक मैजिक करते हैं। चाहे मछलियां पकडनी हो या भी फिर खजाना ढूंढना हो यहां हर जगह लोग तिलस्मी ताकत के सहारे अपना काम करते हैं।
चुनाव में होता खूब जादू-टोना
खास बात तो यह है कि जैसे चुनाव आते हैं, तो यहां तांत्रिक और यह काला जादू करने वालों की डिमांड बढ जाती है। वे चुनाव चीतने के लिए बिल्ली या एल्बिनिजम से जादू करके चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। चुनाव जीतने के लिए यहां तांत्रिक को मुंह मांगी कीमत दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
