Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
क्या आप जानते हैं तिब्बत के ऊपर से पायलट प्लेन उड़ाने से क्यों बचते हैं? यह है इसके पीछे का सच
Why are planes not flying over Tibet : तिब्बत बहुत ही खूबसूरत क्षेत्र है। यहां की खूबसूरती अपने आप में मिसाल हैं। लेकिन आपको बता दें कि तिब्बत में विमान सेवा बहुत ही कम है। दरअसल, क्या आपको पता है कि तिब्बत के ऊपर से हवाई जहाज नहीं उड़ते हैं? इसके पीछे एक वजह है जो हम से कई लोग नहीं जानते हैं। ऊंचाई पर होने के कारण इसके ऊपर से विमानों का उड़ पाना लगभग असंभव है।
तिब्बत नेपाल के साथ माउंट एवरेस्ट की सीमा साझा करता है। इस स्थान को ऊंचे पठारों के कारण 'रूफ ऑफ द वर्ल्ड' भी कहा जाता है। ज्यादात्तर विमान तिब्बत के ऊपर से नहीं उड़ते हैं। अगर उड़े तो इससे जान को खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी बात-

माउंट एवरेस्ट है एक वजह
तिब्बत का हवाई मार्ग बाकी हवाई मार्गों की तुलना में बेहद ही संर्कीण है। माउंट एवरेस्ट से नजदीकी होने के वजह से यहां जेट धाराएं तेजी से चलती रहती हैं और ऐसे में एक विमान के लिए इतनी तेज गति की धाराओं का सामना करना मौत को गले लगाने जैसा हालांकि यहां हवाई पट्टी है, लेकिन वो इतनी संकीर्ण है कि अब तक दुनिया के कुछ ही पायलट यहां विमान उतार पाने में सफल हो पाए हैं।
क्लीन एयर टर्ब्यूलेंस हैं भी है एक वजह
एयरलाइंस विशेषज्ञों की मानें तो तिब्बत दुनिया का सबसे कम दबाव वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में हवा की कमी है, इसलिए एक विमान के लिए यहां उड़ पाना संभव नहीं है। जब आसमान में हवा का पैटर्न बदलता है, तब दबाव कम या ज्यादा होता है, तो उसे टर्ब्यूलेंस कहते हैं। इस वजह से हवा में फ्लाइट हिलने लगता है। मगर पायलट इसे पहचान कर निंयत्रित कर सकता है मगर तिब्बत जैसी जगह पर यह मुश्किल काम है इसे पायलट हैंडल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा पायलट के पास यहां इमरजेंसी लैंडिंग का ऑप्शन नहीं है।
ऑक्सीजन की कमी है वजह
अगर विमान यहां उड़े तो यात्रियों को अधिक समय तक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी, जबकि विमान से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि यात्रियों के लिए सिर्फ 20 मिनट तक ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
