Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ICW 2014: सब्यसाची मुखर्जी ने पेश किया 'फिरोजाबाद' कलेक्शन
ICW 2014 की शुरुआत आज से हो चुकी है, जिसके पहले ही दिन सब्यसाची मुखर्जी ने अपना फिरोजाबाद नामक कलेक्शन पेश किया। इंडिया कॉचर फैशन वीक 2014 के पहले दिन सब्यसाची मुखर्जी ने अपने खूबसूरत कपड़ों के कलेक्शन में न्यूड, पीच और भारी इंब्रॉयड्री पेश की। मुखर्जी ने पिछले साल भी इस फैशन वीक की शुरुआत की थी।
सब्यसाची के डिजाइनर कपड़ों में कहीं एक तरफ सिल्वर का काम था तो कहीं, गोल्उ और रेड का। हमने काफी सारी भारतीय परिधान देखे जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी, जिससे कि उसे मॉडर्न लुक मिल रहा था। सब्यसाची मुखर्जी के लहंगे ने प्राची देसाई को दिया नया लुक
जाने माने डिजाइनर ने बनारसी सिल्क साडियों का भी कलेक्शन पेश किया जो कि एक से बढ़ कर एक दिख रही थीं। पुरुषों के लिये पार्सी कोट और बंधगला आदि के कलेक्शन भी पेश किये गए। आइये डालते हैं एक नजर सब्यसाची मुखर्जी के इन खूबसूरत कलेक्शनों पर।

बनारसी साड़ी
इस बार सब्यासाची ने अपनी बनारसी सिल्क साडियों पर काथा वर्क का काम भी पेश किया था। इसमें प्रयोग किये गए ब्लाउज पर काथा फैबरिक का भारी काम किया गया था।

भारतीय परिधान
खूबसूरत और भारी काम किये हुए पेस्टल कलर के कपड़ों ने अपनी छाप छोड़ दी

पार्सी कोट बंदगला
सब्यासाची के कलेक्शन में पुरुषों के लिये भी जगह थी। इस कलेक्शन में उन्होने प्रिंटिड पार्सी कोट्स को बंदगला और चूड़ीदार के साथ मैच किया।

न्यूड शिफॉन
अगर इस सीजन आप कुछ हल्के रंग के कपड़े देख रही हैं, तो यहां आपके लिये बेहतरीन शिफॉन साडी है। इन साडियों को आप दिन की पार्टी में पहन सकती हैं।

बंधगला परिधान
यह बंधगला परिधान इंब्रॉइड्री और अन्य फैबरिक से भरा हुआ है। इस में आपको ब्राउन, बिंज और बॉटल ग्रीन कलर मिल जाएंगे। आपको इसमें मिररल वर्क भी दिख जाएगा।

बंधगला ब्लाउज के साथ सफेद साड़ी
यह एक प्लेन सफेद शिफॉन साडी है जिसका बार्डर लाल रंग का है। इस साड़ी के पल्लू पर भी लाल रंग के धागे से कढाई की गई है।

आगे से खुला गाउन
यह एक सामने से खुला परिधान है जिस पर न्यूड और लाल रंग से इंब्रॉइड्री की गई है। यह ड्रेस जिसकी नेकलाइन नेवल तक है, सब्यासाची के नए कलेक्शनों में से एक है।

इंडियन सिलहोटे्
यह एक नया क्रीयेशन है जिसे सब्यासाची ने अपने कलेक्शन में लांच किया है। यह देखने में बिल्कुल लहंगा चोली की तरह है। इसकी स्लीव्स पर काफी भारी वर्क किया गया है।

पेल ब्लू साड़ी
लेटेस्ट सब्यासाची कलेक्शन से यह लेटेस्ट पेल ब्लू नंबर देखने को मिल रहा है। इस पर काफी भारी काम किया हुआ है।

ऑरेंज लहंगा साडी
यह एक शानदार ऑरेंज लहंगा साडी है जिस पर काफी भारी काम किया है। इसके दुपट्टे में केवल बॉर्डर है।

ब्लाउज पर ज़री वर्क
कई डिजाइनर साडियों के साथ भारी काम वाले ब्लाउज भी संग में आते हैं। इस पेल ब्लू साड़ी में जो ब्लाउज दिया गया है, उस पर काफी भारी ज़री का काम किया गया है।

शरारा
यह शरारा दिखने में हल्के रंग का है, जिस पर काफी सारा सिल्वर वर्क किया गया है।

फ्लोरल डिजाइन के साथ न्यूड साड़ी
यह न्यूड कलर की साड़ी पूरी तरह से प्लेन है, केवल बॉर्डर को छोड़ कर। बॉर्डर पर फूलों की डीटेल्स दी हुई हैं जो कि नीले रंगों में हैं।

प्रिंटिड स्कर्ट
यह एक फ्लोरल प्रिंटिड स्कर्ट है जो कि पार्सी कोट के साथ मैच किया गया है।

रानी मुखर्जी
शो के दौरानर सब्यासाची मुखर्जी की अच्छी दोस्त रानी मुखर्जी भी वहां पर पहुंची। रानी ने बिंज कलर की साड़ी जिस पर सिल्वर का काम किया था, पहनी थी। इस सफेद साड़ी के साथ रानी ने ब्लैक कलर का ब्लाउज मैच किया था। यह साड़ी भी सब्यासाची के केलक्शन से ही थी।



Click it and Unblock the Notifications
