Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दुर्गा पूजा के समय रानी और सुष्मिता दिखीं साड़ी में
त्योहारों का मौसम आ चुका है और इस दिन को मनाने के लिये लोग अच्छे अच्छे कपडे़ भी पहनते हैं। दुर्गा पूजा हो या फिर चाहे नवरात्रि, हर कोई अपने आपको किसी न किसी फिल्म स्टार की तरह तैयार करना चाहता है। हम जानते हैं कि हमारी बॉलीवुड की अधिकतर सेलेब्रिटियां बंगाली है, जो कि मां भगवती का आर्शिवाद लेने के लिये नवरात्रि में पंडालों में जरुर जाती हैं।
कल ही हमने फिल्म अदाकारा रानी मुखर्जी को लाल रंग की साड़ी में मुंबई के पंडाल में देखा। उसके बाद रात में हमने मिस यूर्निवस रह चुकी सुष्मिता सेन को भी एक बंगाली साड़ी पहने हुए दुर्गा उत्सव पंडाल में देखा। पंडाल में दोनों ही बंगाली ब्यूटी मानिये कहर ढा रही हों। अब इन दोनों सुंदरियों में तुलना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

रानी मुखर्जी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी, जो कि एक शिफॉन की साडी थी। साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा रखा गया था और वह गोल्डन रंग का था। रानी ने इस लाल रंग की साड़ी को एक नीले रंग के ब्रोकेड ब्लाउज के साथ पहन रखा था। इस साड़ी और इसके साथ पहना गया ब्लाउज काफी विपरीत दिखाई दे रहा था। रानी को इस साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पनना चाहिये था, यह हमारा मानना है।

दुर्गा पूजा के समय रानी मुखर्जी का हेयर स्टाइल काफी अच्छा दिखा। उन्होने बीच से मांग निकाल कर पीछे की ओर जूड़ा बना रखा था। रानी ने लंबा मोतियों का हार पहन रखा था। इसके अलावा रानी ने हाथों में पंजाबी चूड़ा भी पहन रखा था।

सुष्मिता सेन कोरियल साडी या फिर कहें टिपिकल बंगाली साड़ी में थीं। यह बंगाली साड़ी लाल और वाइट रंग की थी जिसके साथ सुष्मिता ने हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहन रखा था। इस साड़ी का बॉर्डर भी काफी चौड़ा था, जिसके बीच में गोल्डन वर्क था। सुष्मिता ने हाथों में गोल्डन कंगन पहन रखे थे। उनके बाल आधे बंधे थे और आधे खुले रखे हुए थे। इसके अलावा सुष्मिता ने एक बड़ी सी लाल रंग की बिंदी लगा रखी थी।

रानी मुखर्जी और सुष्मिता सेन दोनों ही अच्छी दिखीं लेकिन सुष्तिा का स्टाइल स्टेटमेंट खास बंगाली बाला का लिये हुए था।



Click it and Unblock the Notifications
