Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कॉफी विद करण में सोनाक्षी दिखीं हॉट
इस बार के कॉफी विद करण शो पर बॉलीवुड की चुलबुली और दूसरो को अपनी अदाओं से तुरंत इंप्रेस कर लेने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने को स्टार शाहिद कपूर के साथ आई थीं। सोनाक्षी जिस शो पर भी जाती हैं, खुद को अच्छे से तैयार कर के जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा जब कॉफी विद करण पर आई तो उन्होनें निखिल थंपी की डिजाइनर मरमेड महरून कलर की ड्रेस पहन रखी थी।
निखिल थंपी की इस ड्रेस में सोनाक्षी बहुत ही प्यारी दिख रही थीं और उनका कर्वी फिगर ड्रेस की शोभा बढा रहा था। सोनाक्षी इन दिनों काफी वर्कआउट कर रही हैं जिससे उनका फिगर काफी हद तक स्लिम हो चुकी हैं और अब जो कुछ भी पहनती हैं, वह ड्रेस उन पर अच्छी लगती है।

सोनाक्षी ने जो ड्रेस कॉफी विद करण के चैट शो में पहनी थी, उसका गला काफी डीप था और ड्रेस के नीचे यानी जांघ के पास स्लिट था। ड्रेस डुअल कलर की थी। सोनाक्षी ने कमर पर काफी चौड़ी गोल्डन बेल्ट पहन रखी थी, जिससे सोनाक्षी का फिगर काफी उभर कर आ रहा था। स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2014: सोनाक्षी सिन्हा इन ब्लैक
सोनाक्षी ने अपने लुक को पूरा करने के लिये ब्लैक प्वांट वाले शूज पहने थे। इसके अलावा सोनाक्षी ने कानों में सोने के लटकन वाले इयरकफ पहन रखी थी, जो कि खास आम्रपाली क्रियेशन से थी। बालो को साइड में रख कर सोनाक्षी ने बिल्कुल न्यूड मेकअप किया था।
बोल्डस्काई को सोनाक्षी सिन्हा का यह रूप काफी पसंद आया, इस विषय में आपका क्या कहना है, हमें जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
