Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
कोलकाता में बना "बाहुबली" के "माहिष्मति महल" के थीम पर, देश का सबसे महंगा पंडाल
बंगाल में दुर्गापूजा दुनियाभर में फेमस है। हर साल यहां हर गली मोहल्ले में दुर्गापूजा पर पंडाल सजाए जाते है। इस बार भी कोलकाता में कई सुंदर और भव्य पंडाल सजाएं गए हैं।
लेकिन कोलकाता के लेक टाउन के करीब श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल अपनी भव्यता और कीमत की वजह से चर्चा में है। बाहुबली मूवी माहिष्मति महल के थीम पर बने इस पंडाल की लागत 10 करोड़ रुपए आई है।

माहिष्मति महल की थीम पर बना
इसी में एक पंडाल ऐसा भी है, जिसके बारे में खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे महंगा दुर्गा पंडाल है। उन्होंने इस पंडाल को देश का सबसे कीमती पंडाल होने का सर्टिफिकेट भी दिया है। इसमें बाहुबली-2 फिल्म के आधार पर माहिष्मति महल की तरह मिलता जुलता महल बनाया गया है। ये पूरा पंडाल प्लाईवुड से तैयार किया गया है।

110 फीट ऊंचा पंडाल
ये माहिष्मति दुर्गा पंडाल 110 फीट ऊंचा है। करीब 150 कलाकारों ने लगातार तीन महीने मेहनत करके इसे बनाया है। ये कोलकाता के लेक टाउन के करीब श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल है। ये बहुत भव्य है. क्लब के सचिव डीके गोस्वामी का कहना है कि फिल्म "बाहुबली" को जिस तरह की पब्लिसिटी मिली, उसके बाद हमने तय किया कि इसी थीम पर पंडाल बनाएंगे।

दुर्गा की मूर्ति सोना और हीरे जड़ी हुई
इसके मुख्य द्वार पर दो हाथी सूंड उठाकर खड़े हैं। महल में प्रवेश करने पर अंदर मां दुर्गा की मूर्ति है, जिसे सोना, चांदी और हीरे के आभूषणों से सजाया गया है। इस पंडाल की सुरक्षा के लिए 300 सुरक्षा प्रहरियों को तैनात किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
