भारतीय महिलाएं, जिन्‍होंने अपने बोल्‍डनेस से दुनिया को चौंकाया ..

महिला सशक्‍तीकरण की बात आज हर जगह होती है, लेकिन महिला सशक्‍तीकरण की जमीनी सच्‍चाई क्‍या है, ये हर कोई जानता है। आज भी कई जगह महिलाएं अपने हक के लिए लड़ाईयां लड़ रही है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍होंने अपने हक और स्‍वाभिमान के लिए बोल्‍ड कदम उठाएं।

खैर हमारे पास ऐसी कुछ महिलाओं की सूची है, जिन्‍होंने फैमिनिज्‍म के मुद्दे को एक अलग नजरिए से पेश किया है, जिन्‍होंने महिलाओं के साथ होने वाली सामान्‍य समझने चीजों को एक मुद्दा बनाकर पेश किया है।

हम आज यहां ऐसी है महिलाओं की बात करने जा रहे है जिन्‍होंने अपनी क्रांतिकारी सोच के जरिए न सिर्फ समाज को सोचने के लिए मजबूर किया बल्कि अपने इस साहसिक कदम के साथ उन्‍हें आश्‍चर्यचकित कर दिया। इतिहास की वो 10 खौफ फैलानी महिलाएं, जिनकी करतूतों के बारे में सुन रुह कांप जाएंगी आइए मिलिए खूबसूरत सी दिखने वाली इन महिलाओं के बोल्‍ड चुनौतियों के बारे में।

नो ब्‍लाउज चैजेंज

नो ब्‍लाउज चैजेंज

इंस्‍टाग्राम के एक कैम्‍पेन जिसे ब्‍लाउज फ्री साड़ी कहा गया था। इसके शुरुआत में ही काफी महिलाओं ने अपनी रुचि दिखाई। यह चैलेंज सात्विक प्रवृति के तौर पर शुरु हुआ था। सूत्रों की मानें तो तकरीबन 1000 महिलाओं ने इस चैलेंज में भाग लेते हुए 'saree.man'. कैप्‍शन के साथ अपने फोटोज अपलोड किए थे।

लिपस्टिक को लेकर बगावत

लिपस्टिक को लेकर बगावत

कई सारी बाधाओं के बाद फिल्‍म "लिपस्टिक अंडर माई बुर्का" रिलीज हुई थी, जिसमें महिलाओं के जीवन से जुड़ी हुई समस्‍याओं को दिखाया गया था। ये फिल्‍म पूरी तरह महिलाओं के जीवन पर चरित्रार्थ थी। कैसे पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जाता है। इस फिल्‍म के रिलीज से पहले इसकी स्‍टार कास्‍ट ने एक चैलेंज शुरु किया था। हैशटेग #LipstickRebellion और महिलाओं को इस बात के लिए उत्‍साहित किया था कि वो इस मुद्रा में फोटोज अपनी शेयर करके जो पितृसत्‍तात्‍मक समाज को अंगुली दिखा सकें।

#MeToo

#MeToo

एक कैम्‍पेंन #MeToo सोशल मीडिया में शुरु किया गया था ताकि महिलाएं सेक्‍सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठा सकें। इस कैम्‍पेन ने दुनियाभर की महिलाओं को प्रेरित किया कि वो इस कैम्‍पेंन का हिस्‍सा बनें। य‍ह कैम्‍पेंन इतना वायरल हुआ कि महिलाएं ही न हीं पुरुष भी इस कैम्‍पेंन से जुड़े और महिलाओं को अपने प्रति होने वाली यौन उत्‍पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी।

इस मुहिम ने लोगों के बीच अपनी जगह बनाते हुए पीडि़तों को दोषी ठहराने से लेकर फूहड़ बोलने वालें लोगों के बारे में उल्‍लेख करने के साथ महिलाओं को अपने हक में आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया है।

#FreeTheNipple

#FreeTheNipple

ये कैम्‍पेंन वर्ष 2014 में लॉन्‍च हुआ था, इस कैम्‍पेंन का उद्देश्‍य महिलाओं और पुरुषों को समान हक दिलाना था। महिलाओं की आजादी के नजरिए से लेकर सुरक्षा और लिंग समानता को लेकर, यह मुहिम महिलाओं के सेंसरशिप के खिलाफ एक बुलंद आवाज बनकर सामने आई। एक्‍ट्रेस सलोनी चोपड़ा पहली भारतीय थी, जिन्‍होंने इस कैम्‍पेंन से जुड़कर अपना समर्थन दिया। तब से लेकर अभी तक यह कैम्‍पेन अपने विषय पर जमकर काम कर रहा हे।

#StudentsAgainstABVP

#StudentsAgainstABVP

करगिल की जंग में शहीद हुए कैप्‍टन मन‍दीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने कुछ समय पहले अपना फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो बदलते हुए एक पोस्‍ट अपडेट किया था। मैं दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की स्‍टूडेंट हूं, मैं एबीवीपी से नहीं डरती हूं। मैं अकेली नहीं हूं, भारत का हर स्‍टूडेंट मेरे साथ है। इस पोस्‍ट ने जंगल में आग की तर‍ह काम किया और पूरे देश के स्‍टूडेंट ने इस पोस्‍ट को समर्थक देते हुए, इस प्‍लेकार्ड मैसेज के साथ एबीवीपी के खिलाफ अपनी फोटो को शेयर की।

#ProudToBleed

#ProudToBleed

एक सर्वे में बात सामने आई है कि देशभर में करीबन 355 मिलियन महिलाओं में से सिर्फ 12 प्रतिशत महिलाएं ही सेनिट्री पेड का इस्‍तेमाल करती है। दिया इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर एक्‍ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने एक अवेयरनेस कैम्‍पेंन शुरु किया था, जिसमें उन्‍होंने महिलाओं को सेनिटरी पेड यूज करने के लिए उत्‍साहित किया था।

जब कंगना रानौत ने बेबाकी से दिया इंटरव्‍यू

जब कंगना रानौत ने बेबाकी से दिया इंटरव्‍यू

सितम्‍बर में कंगना रानौत का एक इंटरव्‍यू ब्रॉडकास्‍ट हुआ था। इस इंटरव्‍यू के बाद मानों तो हर जगह कंगना के चर्चे थे। पूरे इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कई चौंकान्‍नें वाली बातों का खुलासा किया, चाहे वो उनका रिलेशनशिप हो या नेपोटिज्‍म। इंड्रस्‍टी में काम करते हुए भी कंगना ने इंड्रस्‍ट्री के लोगों के खिलाफ खुलकर बात की।

जब दीपिका ने कहा, मैं औरत हूं और मेरे स्‍तन है।

जब दीपिका ने कहा, मैं औरत हूं और मेरे स्‍तन है।

2014 में एक प्रतिष्ठित मीडिया ने एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण की ड्रेसिंग सेंस और उनके डीप नेक ड्रेस से दिखते हुए क्‍लीवेज के बारे में लिखा था। सोशल मीडिया पर ये लेख बहुत ही वायरल हुआ था, इस आर्टिकल को देखने के बाद दीपिका ने एक ट्वीट किया और लिखा था कि हां मैं एक महिला हूं। मेरे पास स्‍तन और क्‍लीवेज है। आपको कोई दिक्‍कत है..?

इस पोस्‍ट के बाद कई सेलिब्रेटिज ने दीपिका को समर्थन दिया था।

Desktop Bottom Promotion