Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिलिए बबिया से, एक शुद्ध शाकाहारी मगरमच्छ जो केरला के इस मंदिर की रखवाली करता है
ananthapura lake temple kasaragod. babiya, ananthapura lake temple timings, how to reach ananthapura lake temple, ananthapura lake temple history, अंनतापुरा झील मंदिर का इतिहास, बबिया शाकाहारी मगरमच्
कभी भी जब मगरमच्छ के बारे में कोई बात होती है तो दिमाग में एक दैत्य विशालकाय खूनी से जलजीव का दिमाग में तस्वीर से आ जाती है जिसके बड़े बड़े नुकीले से दांत है। जो कुछ सैंकडों में हमें चबाकर खा जाएगा। लेकिन केरला के एक मंदिर में एक मगरमच्छ है जो दूसरे मगरमच्छ की तुलना में काफी अलग है।
यह मगरमच्छ शुद्ध शाकाहारी है और अनंतपुरा झील मंदिर में एक सेवक और या सुरक्षाकर्मी की भूमिका निभाता है। बबिया (इस मगरमच्छ का नाम है) सिर्फ मंदिर के पुजारियों के द्वारा बनाया गया प्रसाद खाता है। जो कि चावल और गुड़ से बना होता है। बबिया दूसरे मगरमच्छ की तरह लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाता है जो लोग मंदिर में दर्शन करने आते है उन्हें भी नहीं और न ही झील में रहने वाली मछलियों को।
मंदिर के पुजारियों के अनुसार बबिया पिछले 60 सालों से इस मंदिर की रखवाली करता आ रहा है।

जो भी देखता है वो भाग्यशाली माना जाता है
इस तस्वीर में देखिए बबिया मंदिर के झील में तैर रहा है, स्थानीय लोगों की माने तो ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है और यह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सच में हमारा देश महान है, जहां आज भी ऐसे चमत्कार होते हैं।

ये है काहानी
एक विद्धान के अनुसार एक दिन विष्णु भगवान के एक भक्त श्री विवामंगलातु स्वामी अपनी पूजा में इतने लीन हो गए थे कि तभी एक छोटे बच्चे ने उन्हें तंग करना शुरु कर दिया। तब श्री स्वामी ने उस बच्चें को उन्होंने शांति से पूजा करने देने के लिए निवेदन किया। फिर वो बच्चा वहां से भागकर पास में ही बने एक गुफा में जाकर गायब हो गया। इसके बाद जब उनकी पूजा समाप्त हुई और उन्होंने जाकर उस बच्चें को ढूंढा, तब उन्हें जाकर मालूम हुआ कि वो छोटा बच्चा कोई और नहीं स्वयं श्री कृष्णा थे।

इस मंदिर और गुफा की रखवाली करता है बबिया
जिस गुफा में जाकर वो बच्चा गायब हुआ था वो गुफा आज भी इस मंदिर में स्थित है। माना जाता है कि बबिया इस गुफा और मंदिर की रखवाली करता है।

पुजारी के बुलाने पर आता है बबिया
कहते है कि बबिया पूरे दिन कहीं भी तालाब में तैरता रहें या कहीं पर आराम करें, जैसे ही पुजारी बबिया को उसके नाम से पुकारता है वो जहां कही भी छिपा होता है तुरंत ही बाहर आ जाता है। माना जाता है कि बबिया इस एक हजार साल मंदिर की रखवाली करता है।

और भी है कई काहानिया
कई लोग कहते है कि बबिया की उम्र करीब 150 साल होगी, कुछ लोग तो ये भी कहते हैं। इस तालाब में एक मगरमच्छ मरने के बाद उसकी जगह दूसरा मगरमच्छ आ गया है जो इस मंदिर और गुफा की रक्षा करता है।



Click it and Unblock the Notifications
