Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जब यमराज बनकर बैंगलुरु पुलिस ने सिखाएं रोड सेफ्टी के नियम

जान है तो जहां है, ये तो आपने सुना होगा! इसके बाद भी हम में से बहुत से लोग लापरवाही के साथ ट्रैफिक नियमों को अनदेखा करके इन्हें तोड़कर निकल जाते है। ये जानते हुए भी कि ये ट्रैफिक रुल्स सरकार ने हमारी ही सलामती के लिए बनाए है। लोगों में ट्रैफिक सेंस और नियमों के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने के लिए बैंगलुरु पुलिस ने एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। बेंगलुरु पुलिस ने जुलाई को सड़क सुरक्षा माह के रूप में माना है और इस महीने में वो ड्राइविंग के नियमों पर के प्रति लोगों को अवेयर करना चाहते है।
लोगों को ड्राईविंग के प्रति सजग करने का काम कोई और नहीं बैंगलुरु पुलिस की तरफ से मुत्यु के देवता यमराज खुद कर रहे है। बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट ना पहनने और ड्राइविंग के अन्य नियमों को ना मानने के खतरों के बारे में बताने के लिए यमराज को अपना ब्रांड अंबैस्डर बनाया है। जो रोड़ पर लोगों को सेफ्टी टिप्स देते नजर आए। आप भी चौंक गए ना ऐसे कैसे हो गया! दरअसल इसके लिए पुलिस ने ही यमराज का रूप धारण करके एक शख्स को ब्रैंड एंबेसडर बनाया है, जो बेंगलुरु की सड़कों पर लोगों को ट्रैफिक रुल्स के बारे में समझाते हुए नजर आए।

घर घर जाकर किया अवेयर
यहीं नहीं मृत्यु के देवता यमराज ने बैंगलोर के टाउन हॉल के आसपास रहने वाले लोगों के घर-घर जाकर उन्हें ट्रैफिक नियमों के बारे में अवेयर किया। पुलिस के एक कर्मचारी ने यमराज जैसे कपड़े पहने हैं जिसमें यमराज की ही तरह पारंपरिक गोल्डन ड्रेस पहनी हुई है। अपने इस अवतार में वो लोगों को नियम तोड़ने की सजा और खतरों के बारे में बता रहे हैं। वो लोगों के घर जाकर उन्हें चेतावनी दे रहे हैं और जो लोग सड़क पर तेजी से बाइक चलाते हैं उन्हें भी रोककर नियम भी बता रहे हैं।
अनूठी पहल
बैंगलुरु पुलिस की तरफ से जनता को अवेयर करने की ये अनूठी पहल हो सकता है कि काम आएं। इस रोमांचक और अनोखी तरकीब से हो सकता है कि दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सकें। ये अनोखा प्रचार पैदल चलने वाले और मोटर चलाने वाले लोगों को ट्रैफिक के सुरक्षा नियमों के बारे में बताने के लिए चलाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
