Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
गोबर से लेप दी लाखों रुपए की कार, वजह जान चौंक जाएंगे आप!
आधा मई का महीना गुजर चुका है और साथ ही साथ गर्मी भी अपना विकराल रुप दिखा रही हैं। भीषण गर्मी और लू की वजह से पश्चिम और उत्तर भारत में सुबह 10 बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए अक्सर लोग कई तरह के हथकंडे अजमाते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर भी गर्मी से बचने का एक अजीबोगरीब उपाय वायरल हो रहा है। दरअसल, गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक कार मालकिन ने अपनी गाड़ी को ठंडा रखने के लिए गाय के गोबर से रंग दिया। सोशल मीडिया में गोबर से लीपी हुई इस कार की फोटोज खूब वायरल हो रही है।

फेसबुक पर की शेयर
फेसबुक यूजर रुपेश गौरंग दास ने गोबर से रंगी कार की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'गाय के गोबर का इससे सही इस्तेमाल मैंने अब तक नहीं देखा। 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को मात देने के लिए और अपनी गाड़ी को गरम होने से बचाने के लिए सेजल शाह ने अपनी कार को गाय के गोबर से रंग दिया है।' उन्होंने बताया कि सेजल शाह अहमदाबाद की रहने वाली हैं।
फेसबुक पर लोग पूछ रहे सवाल
वायरल फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार मालकिन ने अपनी लग्जरी कार को गोबर से रंग दिया है। इस पोस्ट पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि गोबर की दुर्गंध से बचने के लिए कार के अंदर बैठे लोग कैसे बचते हैं। एक अन्य यूजर ने पूछा कि गोबर की कितनी लेयर का इस्तेमाल कार को ठंडा रखने के लिए रंगने में किया गया है। यह टोयोटा कोरोला कार महाराष्ट्र में रमनिकलाल शाह के नाम से खरीदी गई है।
सदियों से जमीन लेपन के लिए गोबर का हो रहा है इस्तेमाल
बता दें कि भारत के ग्रामीण इलाकों में घरों को ठंडा रखने के लिए गाय के गोबर से लीपे जाते है। सैकड़ों वर्षों से जमीन को लेपने के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह माना जाता है कि गाय का गोबर लगा देने से मच्छर घर में नहीं आते हैं। ग्रामीण भारत में यह प्रथा आम है। यहां तक कि गोमूत्र का इस्तेमाल जमीन को साफ करने के लिए किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
