Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इस गधी के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, कीमत सुनते ही चक्कर आ जाएंगे!
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे महंगा पनीर यूरोपीय देश सर्बिया के एक फॉर्म में गधी के दूध से बनाया जाता है। जिसकी कीमत करीब 78 हज़ार रुपये किलो तक होती है। इस पनीर के बारे में और भी चौंकाने वाली जानकारियां हैं जिन्हें सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे। आइए जानते है कि आखिर ऐसा क्या इस पनीर में जो इसकी कीमत महंगी होने के साथ ये दुनियाभर में फेमस हैं।
सफेद रंग का, घना जमा और फ्लेवर युक्त यह स्वादिष्ट पनीर सर्बिया के एक फॉर्म में गधी के दूध से बनाया जाता है। इसे बनाने वाले स्लोबोदान सिमिक की मानें तो ये पनीर न केवल लज़ीज़ होता है बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेहतर विकल्प है।
उत्तरी सर्बिया के एक कुदरती रिज़र्व को ज़ैसाविका के नाम से जाना जाता है। यहां सिमिक 200 से ज़्यादा गधों को पालते हैं और उनके दूध से कई तरह के उत्पाद तैयार करते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे पनीर के बारे में जानें दिलचस्प बातें...

मां के दूध जितना हेल्दी
सिमिक का दावा है कि सर्बिया के इन गधी के दूध में मां के दूध जैसे गुण होते हैं। सिमिक के अनुसार, 'एक मानव शरीर को जन्म के पहले दिन से ही ये दूध दिया जा सकता है और वो भी इसे बगैर पतला किए हुए' सिमिक का दावा है कि इसका सेवन अस्थमा और ब्रॉंकाइटिस जैसे कुछ और रोगों में फायदेमंद है। हालांकि इन दावों के बावजूद अब तक इस दूध पर कोई वैज्ञानिक शोध नहीं हुआ हैं। हालांकि यूनाइटेड नेशंस ने इस दूध के बारे में कहा था कि ये उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें गाय के दूध से एलर्जी जैसी समस्याएं हैं। इसकी वजह ये भी थी कि इस दूध में प्रोटीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है।

25 किलो दूध से निकलता है एक किलो पनीर
बताया जाता है कि गधी के 25 किलो दूध से एक किलो पनीर बनता है, जिसका स्वाद भेड़ के दूध के पनीर से मिलता-जुलता है। इस क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि पुराने जमाने में मिस्र की बेहद सुंदर रानी क्लियोपेट्रा की सुंदरता का राज गधी के दूध से स्नान करना था। इस कारण से लोगों के बीच गधी का पनीर काफी लोकप्रिय है।

पनीर बनाने का आइडिया
सिमिक की मानें तो दुनिया में उनसे पहले गधी के दूध से पनीर किसी ने नहीं बनाया। जब उन्हें इस दूध से पनीर बनाने का आइडिया आया तो पहली समस्या ये थी कि इस दूध में कैसीन का स्तर कम होता है, जो पनीर के लिए बाइंडिंग एजेंट का काम करता है। लेकिन, चीज़ बनाने के लिए ज़ैसाविका के एक सदस्य ने सिमिक की मदद की और रास्ता ये खोजा गया कि अगर इस दूध में बकरी के दूध की कुछ मात्रा मिलाई जाए तो पनीर बनाया जा सकता है।

सालभर में 15 किलो पनीर ही निकलता है
खास बात ये है कि एक गधी एक दिन में एक लीटर दूध भी नहीं देती जबकि एक गाय से 40 लीटर प्रतिदिन तक दूध मिल सकता है. इसी वजह से इस पनीर का उत्पादन बहुत कम हो पाता है। एक साल में ये फॉर्म 6 से 15 किलो तक पनीर बनाता और बेचता है। इस पनीर का उत्पादन कम होने के कारण इसकी कीमत बहुत ज़्यादा हैं। इसके खरीदार ज़्यादातर विदेशी और पर्यटक होते हैं। ये पनीर 2012 में तब चर्चा में आया था, जब सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के बारे में कहा गया था कि उनके लिए इस पनीर की सालाना सप्लाई की जाती है, हालांकि बाद में नोवाक ने इस खबर का खंडन किया था।

और विशेष क्या?
इस फार्म में पाले जा रहे गधे, बाल्कन प्रजाति के हैं जो सर्बिया और मांटेनेग्रो प्रांत में ही शुरू से पाए जाते हैं। दुनियाभर में इन गधों के दूध से निर्मित पनीर की डिमांड बढ़ रही है, इसके अलावा इस फॉर्म में गधी के दूध से साबुन और शराब का उत्पादन भी करता है। गधी के दूध से बनने वाले दुनिया के सबसे महंगा पनीर माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
