Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Father's Day Special: अपने पिता की जिंदगी का मंत्र शेयर कर रहे हैं कालीकट से विवेक विनोद
हर पुरुष एक आदर्श पिता बनना चाहता है और वो अपनी इस चाहत में कहां तक सफल हुआ इसका पता इस बात से लगता है कि उसकी संतान उसके बारे में क्या सोचती है। आम तौर पर हमारे सामाजिक परिवेश में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं जब एक संतान अपने पिता के लिए अपनी फीलिंग्स जगजाहिर करे। ऐसे में फादर्स डे एक अच्छा मौका होता है जब बच्चे अपनी फीलिंग्स से अपने पिता को अवगत करा सकें। इस मौके पर Boldsky पर चलाये जा रहे फादर्स डे कोंटेस्ट के अंतर्गत विवेक विनोद ने अपने पिता विनोद कुमार के के को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।

मेरे पिता की जिंदगी में खुशियां बहुत मायने रखती हैं और वो छोटी छोटी और साधारण चीजो में खुशियां तलाश लेते हैं। हर क्षण खिलखिला कर हंसने को तैयार रहते हैं और हर मौके के लिए इनके पास एक गाना होता है। अपनी मौजूदगी से माहौल को खुशगवार कर देते हैं। इनका मानना है की पैसे का इस्तेमाल ज़िंदगी जीने के लिए होना चाहिए, ज़िंदगी का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं। चाहे भोजन हो, समय हो या ज़िंदगी में किसी चीज की जरुरत, इनका मंत्र बस यही रहा है "जितनी जरुरत है उतना प्राप्त कर लो ज्यादा प्राप्त कर उसे बर्बाद करने की क्या जरुरत? आखिर में जरुरत सिर्फ एक बढ़िया नींद और खुश दिल की ही होती है। सम्मान कमाया जाता है। अपने सहयोगी से बेहतर तरीके से पेश आओ। एक समय में एक ही काम करो।"
जब से मुझे ये बातें याद हैं मैं हमेशा आप पर गर्व करता हूं। आशा है किसी दिन आपको भी मुझ पर गर्व करने का मौका दे सकूंगा।
एक बहुत ही अच्छे पिता होने के लिए आपको धन्यवाद
प्यार
विवेक विनोद



Click it and Unblock the Notifications
