Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
छोटी हाइट को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, वकील बन पाया ऊंचा मुकाम अब लोग करते हैं सलाम
किसी भी इंसान की काबिलियत रंग रुप, कद और पैसे के आधार पर नहीं आंकी जा सकती हैं। लेकिन आज भी बहुत लोग है जो इंसान की काबिलियत उसके रंग, कद और पैसे से आंकते हैं कामयाब होने के लिए कद का लंबा होना जरुरी नहीं है हौसलो का बड़ा होना जरुरी है। आज हम आपको ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से अपनी मंजिल हासिल कर लोगों को गलत साबित किया है। पंजाब के जालंधर कोर्ट की एडवोकेट हरविंदर कौर उर्फ रुबी काफी पॉपुलर है। 24 साल की हरविंदर कौर 3 फुट 11 इंच की है। उन्होंने बचपन से अपने कद को लेकर काफी ताने सुने है, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

एयर होस्टेट बनने का था सपना
एडवोकेट हरविंदर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ह बचपन से ही एयर होस्टेस बनना चाहती थी लेकिन छोटे कद के कारण ये सपना पूरा नहीं हो पाया था। बचपन से ही उनकी हाइट की ग्रोथ काफी स्लो थी। दवाई लेने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ है। उसके बाद उन्होंने एयर होस्टेट बनने का सपना छोड़ दिया।

बनी वकील
कम हाइट की वजह से उन्हें लोग अक्सर ताने मारते थे या अजीब तरह से देखते थे। 12 वीं करने बाद उन्होंने लॉ फील्ड में जाने का सोचा ताकि खुद की एक पहचान बना सके। अब उनका सपना जज बनने का है। सोशल मीडिया ने उनकी बहुत मदद की है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों से उनको पसंद किया और उन्हें बहुत प्यार मिला है।

लोगों के ताने
कम हाइट के कारण लोग अजीब तरीके से देखते थे इसके अलावा काफी मजाक बनाया जाता था। एक समय था जब लोगों के ताने से परेशान होकर उन्होंने खुद को अपने कमरे में बंद करना शुरु कर दिया वहीं उनके दिमाग में आत्महत्या के विचार आने लगे थे। लॉ कॉलेज जाने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है और एडवोकेट बनकर लोगों के तानों का जवाब दिया। उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने लक्षय को पूरा करते हुए देश की सबसे छोटी हाइट की एडवोकेट बन गई है। इन दिनों वह ज्यूडिशियल एग्जाम की तैयारी कर रही है।



Click it and Unblock the Notifications
