Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Maharana Pratap Death Anniversary: महराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर इन संदेशों के साथ करें उन्हें नमन
Maharana Pratap Death Anniversary Messages: भारत की धरती पर कई महान सपूतों ने जन्म लिया जिन्होंने भारतीय क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। उन वीर सपूतों में सबसे अग्रणी नाम महाराणा प्रताप का माना जाता है। महाराणा प्रताप एक महान राजा थे जो भारतीय इतिहास में अपनी वीरता और साहस के लिए प्रसिद्ध हैं। महाराणा प्रताप का नाम भारतीय इतिहास में हलचल मचा देने वाले हल्दीघाटी के युद्ध के संदर्भ में विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसमें महाराणा प्रताप ने अकबर के सेनापति मानसिंह से मुकाबला किया था।
हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना ने बड़ी बहादुरी से लड़ा। हालांकि इस युद्ध में उनकी हानि हो गई और मेवाड़ को अकबर के साम्राज्य में विलीन करना पड़ा, लेकिन महाराणा प्रताप ने अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई जारी रखी और अपनी मौजूदगी को बनाए रखने के लिए संघर्ष किया।

महाराणा प्रताप ने अपने जीवनभर में मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और उनकी वीरता, साहस और निष्ठा के लिए वे प्रसिद्ध हैं। 19 जनवरी को महाराणा प्रताप वीरगति को प्राप्त हुए। हर साल 19 जनवरी का दिन महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मुगलों से लगातार मेवाड़ी अस्मिता और स्वतंत्रता को बचाए रखा। जाबांज महाराणा प्रताप को उनकी पुण्यतिथि पर नमन और कुछ श्रद्धांजलि भरे सन्देश-
1.
चेतक पर चढ़ जिसने,
भाला से दुश्मन संघारे थे,
मातृभूमि के खातिर,
जंगल में कई साल गुजारे थे।
उन महाराणा प्रताप जी को पुण्यतिथि पर नमन!

2.
माँ भारती के अमर सपूत, साहस, त्याग एवं स्वाभिमान के प्रतीक तथा वीरता व अदम्य शौर्य के परिचायक महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
3.
झुके नहीं वह मुगलों से, मुगलों को ही झुका डाला,
मातृभूमि की भक्ति का, नया प्रतिमान बना डाला,
हिंदुओं के सिरमौर, भारतीय शौर्य और स्वाभिमान के पर्याय
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
4.
जब-जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी,
फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तुने हुंकार भरी।
शूरवीर महाराणा जी को पुण्यतिथि को भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
5.
राजपुताने की आन है राणा,
राजपुताने की शान है राणा।
वीरों के लिए पैगाम है राणा,
भारत के वीर पुत्र का नाम है राणा।
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
6.
चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट-काट,
करता था सफल जवानी को।
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर नमन!
7.
मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा
वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा।
पल-पल जिया जो इस मिट्टी के लिए
मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा।
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
8.
जिसकी तलवार की छलक से
दुश्मन का दिल घबराता था,
वो अजर-अमर वो शूरवीर तो
महाराणा प्रताप कहलाता था।
उनकी पुण्यतिथि पर उनको नमन!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
