Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Mann Ki Baat 100th Episode: रेडियो को फिर से जिंदा करने वाले कार्यक्रम ने बनाया शतक! जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य
"मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार..." 3 अक्टूबर 2014 के दिन जोश, स्नेह और आत्मविश्वास से लबरेज ये संबोधन थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के।
ये सिर्फ देश के नाम संबोधन नहीं था, ये सिर्फ देश वासियों को सन्देश देने की औपचारिकता नहीं थी, ये मनोरंजन के लिए किया गया कोई कार्यक्रम नहीं था... ये इतिहास रचने वाली घटना थी।

रेडियो द्वारा देश वासियों को संबोधित करने की इस पहल ने डिजिटल होती दुनिया में अपनी प्रासंगिकता खोती और लगभग मरने के कगार तक पहुंच चुकी रेडियो को जीवन का नया खेप दिया। रेडियो फिर से जी उठा। श्रोता रेडियो से चिपक गए, उत्सुकतावश अपने प्रधानमंत्री को सुनने लगे। यह एक ऐतिहासिक दिन था और रेडियो जगत में लगभग पुनर्जागरण की शुरुआत थी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम "मन की बात" की जिसने अपने 100वें एपिसोड के साथ ही शतक लगा लिया है। रेडियो की लोकप्रियता की अलख फिर से जगाने वाले इस कार्यक्रम के बारे में काफी रोचक तथ्य हैं जिन्हें हमें जानना चाहिए। "मन की बात" के 100 एपिसोड्स पूरे होने के ऐतिहासिक मौके पर हम आपको दे रहे हैं कुछ रोचक जानकारी।
- मन की बात कार्यक्रम की तैय्यारी और रिकार्डिंग आल इंडिया रेडियो के प्रोग्रामिंग विभाग में नहीं होती अपितु ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रिकॉर्ड किया जाता है।
- मन की बात का पहला एपिसोड ही लोकप्रियता के लिहाज से हिट रहा। लगभग 66.7 फीसदी लोगों ने इसे सुना और पाया की ये कार्यक्रम लाभदायक और मनोरंजक है।
- 20 मिनट लंबे इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन की डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा से टेलीविजन और निजी रेडियो पर किया जाता है।
- 27 जनवरी, 2015 को यानी की गणतंत्र दिवस के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को आमंत्रित किया। दोनों ने मिलकर इस शो की सह-मेजबानी की।
- अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के अपील पर देशवासियों ने वो कर दिया जो शायद किसी देश के प्रधानमंत्री के कहने पर वहां की जनता ने ना किया हो। प्रधानमंत्री के विशेष अनुरोध पर जनता बेहद खुश होकर सेल्फी विद डॉटर (Selfie with Daughter) लेने लगी और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगी थी। इस कैंपेन की पूरे विश्व में चर्चा हुई और धीरे धीरे ये कैम्पेन अंतर्राष्ट्रीय बन गया।
- इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपील की कि अपने घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन दिया जाये। इस अपील के बाद लोगो ने चीन के बने खिलौनों का बायकॉट किया। कई खिलौनों की फैक्ट्री बनने लगी। घरेलू खिलौना निर्माण उद्योग की प्रॉफिट काफी बढ़ गयी जिससे रोजगार का सृजन भी हुआ।
- कोविड महामारी के शुरूआती दिनों में डरी सहमी जनता को सही सूचना नहीं मिल रही थी। अफरातफरी के माहौल में जब प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की और समझाया तो काफी हद तक परेशान जनता को सुकून मिला। लोग सोशल डिस्टेंस बनाने लगे और वैक्सीन लेने के लिए तैयार होने लगे।
- इस कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के लिए भाजपा सरकार ने काफी इन्तेजाम किये हैं। हर सांसद और विधायक को खासतौर पर जो भाजपा से हैं, ख़ास निर्देश दिए गए हैं कि वो किसी विशेष जगह पर जनता के साथ 100वें एपिसोड को सुने।
- रेडियो को फिर से एक नया जीवन देने, रेडियो की लोकप्रियता को पुनर्जीवित करने और सरकार और जनता के बीच संवाद का नया माध्यम इस्तेमाल करने के लिए "मन की बात" कार्यक्रम हमेशा जाना जायेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
