Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
7 चीजें जिन्हे अपने सहकर्मियों से शेयर नहीं करना चाहिए
संभवतया आप अपने सहकर्मियों को अपना दोस्त बना लेते हैं और अपने प्रिय लोगों की बजाय उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। लेकिन यह ध्यान रखना जरुरी है कि कहाँ पर हमें एक लाइन खीचनी चाहिए और किन बिंदुओं पर अपने सहकर्मियों से ज्यादा दोस्ती करने की बजाय उनसे एक प्रोफेशनल रिलेशन ही रखना चाहिए?
भारतीय मूल के वर्कप्लेस लॉ एक्सपर्ट (कार्यस्थल कानून विशेषज्ञ) जयदीप होर बताते हैं कि मौजूदा दौर में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच की दूरी धुंधली होती जा रही है जिससे प्रोफेशनली और क़ानूनी अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं। फीमेल बॉस रखें इन खास बातों का ख्याल
उन्होंने सात चीजें बताई हैं जिन्हे हमें अपने सहकर्मियों से शेयर नहीं करना चाहिए चाहिए।

1. होर बताते हैं सबसे पहले तो हमें सेक्स लाइफ की बातें अपने सहकर्मियों से नहीं करनी चाहिए, यह हमें क़ानूनी परेशानी में डाल सकता है। वर्त्तमान में यौन उत्पीड़न की परिभाषा काफी बढ़ गई है और एक छोटी सी बात एक गलत रूप ले सकती है।
2. दूसरा, लोगों इस बारें में जागरूक होने की जरुरत है कि वे ऑफिस में किसी दुसरे ग्रुप के बारें में कुछ गलत ना बोलें क्यूँ कि उनकी एक पर्सनल धारणा खतरनाक हो सकती है।
3. तीसरा, अपने कार्यस्थल पर किसी दुसरे व्यक्ति का मजाक नहीं करना चाहिए इससे व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी पर प्रभाव पड़ता है। अपनी निजी जिंदगी में भी किसी का मजाक करना खतरनाक हो सकता है।
4. चौथा, एक वर्कर को अपने बड़े अधिकारी या बॉस को यह नहीं बोलना चाहिए कि हम वीक एंड पर एक दुसरे को मेल आदि लिखेंगे, ऐसा करने से पता चलता है कि आप में निर्णय लेने की समझ नहीं हैं। इसमें और भी समस्या हो सकती जब दुसरे व्यक्ति की भी निर्णय लेने की समझ कम है।
5. पांचवा, यदि किसी व्यक्ति से उसका सहकर्मी या ग्राहक नाराज है तो उसे अपनी प्रतिक्रिया देने में थोडा सावधान रहना चाहिए खास तौर पर जब वह नाराज या निराश हैं। आपके सहकर्मी आपसे लम्बे समय के लिए नाराज हो सकते हैं या उनका कार्य भी प्रभावित हो सकता है यदि आप दूसरों को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
6. छठा, किसी भी व्यक्ति को अपने सहकर्मी को अपने जीवन की बड़ी गलतियों के बारें में नहीं बताना चाहिए, हालाँकि आप अन्य लोगों से यह शेयर कर सकते हैं।
7. सातवां - व्यक्ति की पर्सनल लाइफ में हुई घटनाएं आगे समस्याओं का कारण बन सकती हैं यदि उन्हें गलत तरीके से शेयर किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
