Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऑफिस में खुश रहने के 6 तरीके
बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के दिनों में हर किसी के लिए नौकरी बहुत जरूरी हो गई है। कई लोग जॉब को करते हुए एंजाय करते है और कई लोगों का मन ही नहीं लगता। कुछ लोग काम करने के दौरान कभी खुश नहीं रहते, उन्हे सिस्टम से दिक्कत होती है, उनके दोस्त अच्छे नहीं होते, कोई हेल्प नहीं करता और न जाने क्या - क्या दिक्कतें होती हैं।
वर्कप्लेस पर लोगों को कई तरीके की प्रॉब्लम होती ही हैं लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर काम के दौरान भी खुश रह सकते हैं। यह बहुत आसान होता है, बस बोझ न लें, झल्लाएं नहीं, मुस्काराते रहें और खुश रहें। काम पर खुश रहने के तरीके निम्म हैं :

ऑफिस में खुश रहने के 6 तरीके
1) अपना एरिया बनाएं : जब भी आप अपने वर्कप्लेस पर हों, तो अपने साथियों के साथ अचछा रिलेशन डेवलेप करें। उनके साथ एक अच्छा रिलेशन बना लें। उनके साथ लंच करें, बाहर जाएं, रेस्ट रूम में गपशप करें, इससे आपको एक कम्फर्ट जोन तैयार हो जाएगा और आपको उनके साथ इंटरनल बातें करने में अच्छा महसूस होगा।
2) पर्सनल बातों को शेयर न करें : ऑफिस में बैठकर अपने घरेलू बातों का किस्सा न छेड़े और न ही पर्सनल प्रॉब्लम को शेयर करें। पर्सनल बातों को हमेशा पर्सनल ही रखें, इस तरीके से आप बहुत खुश रहेगें। अपने काम पर ध्यान दें और अपनी परफार्मेस को गिरने न दें। अपनी पर्सनल प्रॉब्लम को घर पर ही भूल कर आएं।
3) एटीट्यूड, एल्टीट्यूट को डिसाइड करता है : कई बार ऐसा होता है जब आपको अपनी जॉब पर गुस्सा आता है और आपको हर चीज पर गुस्सा उतारने का मन करता है। इस आदत हो अपने एटीट्यूड में न लाएं, वरना आपके इस नेचर से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह तरीका वर्कप्लेस पर खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
4) अलग - थलग न रहें : अगर आप अपने वर्कप्लेस पर खुश रहना चाहते है तो अपने सहयोगियों से दूरी बनाकर न रखें और न ही अलग रहें। उनके साथ हैंगआउट करें, उनके साथ लंच करें, इससे आपकी उनके साथ बॉन्डिग अच्छी होगी। इस तरीके से आप ऑफिस का माहौल अच्छा बना पाएंगे और खुश भी रहेगें।
5) धन्यवाद कहें : तारीफ सुनना अगर आपको पसंद आता है तो बाकी लोगों को भी अच्छा लगता होगा। इसलिए, अपने सहकर्मियों की तारीफ करना सीखें, उनके सहयोग के लिए उन्हे णन्यवाद कहना सीखें। जब भी आपको अपनी जॉब पर गुस्सा आएं तो सोचें कि कई लोग दुनिया में ऐसे भी हैं जिनके पास नौकरी नहीं है, ऐसे में गॉड को थैंक्यू कहें और मुस्कराएं।
6) सकारात्मक रहें : हर किसी को काम में दिक्कतें आती ही हैं। लेकिन आप सकारात्मक रहें और उम्मीद कभी भी न छोड़ें। समय सब कुछ सही कर देता है और अनुभव के साथ काम आसान हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
