Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोमवार को क्यूं रहते हैं आप उदास
ऑफिस जाने वालों के लिये सोमवार का दिन सबसे बुरा दिन माना जाता है। आप इसे मंडे ब्लू के नाम से भी बोल सकते हैं। इस दिन शरीर में थकान और मन उदास सा रहता है और कुछ भी काम करने का मन नहीं करता। सोमवार का दिन क्यूं किसी को पसंद नहीं आता? या तो इसके पीछे कोई मनोवैज्ञानिक कारण है या तो फिर से ऑफिस जा कर हफ्तेभर बॉस से नोक-झोंक करने का डर।
अगर हम अपने मन में बसे डर को जान लेंगे तभी हम इस मन में भरे आलस को पछाड़ सकेगें। इसलिये आइये जानते हैं कुछ ऐसे कारण जिनकी वजह से आपको सोमवार को ऑफिस जाने में आलस महसूस होता है और कैसे हम इससे छुटकारा पा सकते हैं।

सोमवार को क्यूं रहते हैं आप उदास
1. हमारी लाइफस्टाइल खराब और बिजी हो चुकी है। रोजाना 6 बजे उठ कर ऑफिस जाने वाला व्यक्ति वीकेंड पर 12 बजे बेड पर जाता है और दूसरे दिन 12 बजे तक सो कर उठता है, जिससे उसके अंदर सोमवार के दिन आलस समा जाता है। आलस आने के बावजूद कैसे निपटाएं ऑफिस का काम
2. हमारे शरीर में एक बॉडी क्लॉक है, जो हमें पल पल इशारा करती रहती है। लेकिन वीकेंड्स पर हम उसकी बातें सुनने से इंकार कर देते हैं और दो दिन तक अपनी मर्जी से सोते, खाते और उठते हैं। जिससे सोमवार के दिन हमारे अंदर आलस भर जाता है।
3. क्या आप सोमवार के दिन सिरदर्द के साथ उठे हैं? ऐसा इसलिये क्योंकि आप वीकेंड्स पर हद से ज्यादा सो चुके हैं और इस चीज की आपके शरीर को आदत नहीं है। आप जितना ज्यादा सोएंगे आपको उतनी ही ज्यादा नींद आएगी।
4. कभी-कभी वीकेंड पर लोग घूमने चले जाते हैं और संडे की रात को घर वापस आते हैं, जिससे उन्हें सोमवार को थकान का एहसास होता है। आप के अंदर की सारी ऊर्जा घूमने में निकल चुकी होती है। आपको वीकेंड पर आराम करना चाहिये और शरीर की थकान मिटानी चाहिये।
5. शनिवार को पार्टी का प्लान है तो ध्यान से पार्टी करनी चाहिये। इस दौरान ज्यादा नहीं पीनी चाहिये क्योंकि हैंगओवर से आप दो दिन तक परेशान रहत सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
